किसी ने नहीं की तिफरा अन्डरब्रिज की मांग…अमेरी फाटक पर बनेगा ओव्हरब्रिज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Pressबिलासपुर…बिलासपुर रेल मंडल ने 29 मई से 2 जून के बीच अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक संरक्षा जागरुकता सप्ताह मनाया। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों, मानव रहित/मानव सहित रेलवे समपार फाटकों में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      कार्यक्रम के बाद मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने मानव रहित/मानव सहित समपारों पर की जा रही संरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।

          एक सवाल के जवाब में गोपीनाथ मलिया ने बताया कि बड़ी संख्या में होनेवाली दुर्घटनाओं को देखते हुए रेल प्रशासन फाटकों को बंद करने का प्रयास कर रहा है। बिलासपुर मंडल मानवरहित समपार फाटकों को बंद करने की दिशा में विशेष प्रगति की है।

                 घनी बस्ती के बीच अमेरी फाटक के सवाल पर मलिया ने बताया कि2020 तक सभी फाटकों को बंद कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि अमेरी फाटक का सर्वे काम पूरा हो चुका है। प्राथमिकता के आधार पर वहां काम किया जाएगा। मलिया ने बताया कि अमेरी फाटक पर ओव्हर ब्रिज बनाया जाएगा।

                                   तिफरा अन्डर ब्रिज के सवाल पर बी.गोपीनाम ने कहा कि राज्य शासन ने कभी भी तिफरा फाटक के लिए अन्डर ब्रिज की मांग नहीं की है। यदि प्रशासन ने आवेदन किया होता तो निश्चित रूप से गंभीरता के साथ विचार किया जाता। तिफरा फाटक बहुत ही व्यस्त मार्ग है। भविष्य में शासन ने प्रपोजल को सामने लाया तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मलिया ने कहा कि प्रदेश शासन ने पुराने ओव्हरब्रिज के बराबर नया ओव्हरब्रिज बनाने का फैसला किया है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।

                 मलिया ने बताया कि चुचुहियापारा ओव्हरब्रिज के पास अन्डर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यहां यातायात का दबाव रहता है।

                                         डीआरएम ने बताया कि इस समय बिलासपुर मंडल में 141 मानव सहित फाटक हैं। 2020 तक मंडल के सभी फाटकों को बंद करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रेसवार्ता के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री, मंडल अभियंता समन्वय अखिलेश साहू और संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सौमिश मुखर्जी भी उपस्थित थे।

close