किस नियम की बात कर रहे…हमें मालूम है कि सड़क कैसे बनेगी.. विधायक ने पूछा..3 महीने कहां थे..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- नगर विधायक ने भी बिना नाम लिए कहा कि तीन महीने कहां भाजपा नेता..अब कह रहे है कि चार साल में नहीं बनेगी सड़क…। हमें मालूम है कि सड़क कैसे और कब तक बन जाएगी। गरीबों की चिंता उन्हें करने की जरूरत नहीं है। क्योकि जनता उन्हें नकार चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 अमर अग्रवाल का नाम लिए बिना शैलेश पाण्डेय ने कहा कि निगम का खजाना किसने खाली किया। भाजपा नेता को बताना चाहिए। उन्हें इस बात की चिन्ता करने की जरूरत नहीं है कि सड़क कब और किस तरह और कितने समय में बन जाएगी।

       शैलेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा नेता को अडंगा कि राजनीति से बाज आना चाहिए। उन्हें पूछने का अधिकार नहीं है कि वह जब घर उजड़ रहा था वह कहां थे। जनता जानती है कि मैं कहा था। लेकिन उन्हें  बताना चाहिए कि जब लाकडाउन था तो वह कहां  छिपे थे। जनता भूख से परेशान थी,…उस समय तो वह दिखाई नहीं दिए। अब गलती छिपाने के लिए चिकनी चुपड़ी बात कह रहे हैं।

            शैलेश पाण्डेय ने दावा कि डीएमएफ फण्ड की बैठक में भाजपा नेताओं का मुंह बन्द क्यों था। क्या यह भी बताना होगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि अब लूटपाट नहीं करने दूंगा। शैलेश ने दावा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। एनजीटी से परमिशन मिल चुका है। जिस बात को लेकर भाजपा नेता धमकी दे रहे हैं। उसमें कामयाबी नहीं मिलेगी। हमने विस्थापन में जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा है। उन्हें अपनी राजनीति का ध्यान रखना होगा।

TAGGED:
close