कीमती सामान के साथ चोरी का आरोपी पकड़ाया…दुसरा रायगढ़ जेल में बंद…अर्चना झा ने किया खुलासा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर– क्राइम ब्रांच और बिलासपुर टीम ने आज अलग अलग जगहों से हुए लाखों की चोरी का खुलासा किया है। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश और मार्गदर्शन में मुखबिर की खबर पर कार्रवाई की गयी है। मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। जबकि चोरी में शामिल दूसरा आरोपी अभी रायगढ़ जेल में किसी अन्य मामले की सजा में कैद है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की सामान को बरामद कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि लगातार मिल रही चोरी की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच और बिलासपुर टीम ने पुलिस कप्तान के निर्देश और मुखबिर की सूचना पर चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से चोरी की 2 लाख से अधिक कीमती सामानों को बरामद कर लिया गया है। एडिश्नल एसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली की शनिचरी बाजार निवासी विक्की वैरागी लैपटाप, टीवी, कैमरा के अलावा अन्य सामान बेचने की फिराक में घूम रहा है।

                सूचना मिलते पुलिस ने विक्की वैरागी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ के दौरान विक्की ने बताया कि राजा ऊर्फ यशवंत ध्रुव के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो लैपटाप,एक एलईडी टीवी, साउन्ड सिस्टम और चांदी की पायल सहित दो लाख का माल बरामद किया है। आरोपी का साथी सरकण्डा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा निवासी है। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि राजा ऊर्फ यशवंत इस समय चोरी के अन्य मामला में रायगढ़ जेल में बंद है। बिलासपुर पुलिस ने दूसरे आरोपी राजा से पूछताछ की। पूछताछ में राजा ने स्वीकार किया कि दोनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

                 अर्चना झा ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर सरकंडा थाना के गायत्री कुंज देवनन्दनगर ऋतु बैगा के निवासा से 25 जुलाई की दरमियानी रात एक लैपटाप,तीन मोबाइल को पार किया। थाना सरकण्डा से ही 30 जुलाई  को आर.के.तिवारी के सोनगंगा स्थित कार्यालय से एलईडी टीवी पार किया। इसी तरह सरकण्डा थाना क्षेत्र के सोनगंगा कालोनी निवासी बीएन मिश्रा के मकान पर 30 जुलाई की रात्रि में दोनों आरोपियों ने धावा बोला। आरोपियों ने म्यूजिक सिस्टम को पार कर दिया। थाना कोतलवाली में दोनों आरोपियों ने मिलकर शनिचरी बाजार निवासी कल्याणी तिवारी के घर को निशाना बनाया। 27 जनवरी को घर से चांदी की पायल,नगदी के   साथ कारतूस की चोरी की।

                    एडिश्नल एसपी ने बताया कि विक्की वैरागी के पास से चोरी के सामान को बरामद कर लिया गया है। बाकी सामान रायगढ़ जेल में बंद राजा ऊर्फ यशवंत के पास है।

close