कुमार लाल चौहान होंगे कांकेर के नए कलेक्टर,आदेश जारी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर,निरस्त,मंत्रालय,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,मनोनयन ,नगरीय निकायों,नामांकित पार्षदों,रायपुर।कांकेर कलेक्टर डोमन सिंह को राज्य सरकार ने हटा दिया । 4 फरवरी को डोमन सिंह को मुंगेली से कांकेर का कलेक्टर बनाया गया था। डोमन सिंह को कलेक्टर कांकेर से हटाकर मंत्रालय में पोस्ट किया गया है, उन्हें मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

डोमन सिंह की जगह पर दुर्ग के अपर कलेक्टर कुमार लाल चौहान को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

बीते दिनों हुए तबादले में डोमन सिंह को मुंगेली कलेक्टर से कांकेर कलेक्टर बनाया गया था। जबकि कांकेर की कलेक्टर रानू साहू को बालोद कलेक्टर बनाया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close