कुलपति ने किया पौधरोपण..छात्रों का सम्मान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

1bb35e27-7cd3-455c-bf31-d8debf7e8559बिलासपुर—विश्व पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ औरछात्र छात्राओ ने 4 जून को निबन्ध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन लोगों ने हिस्सा लिया।

                              विश्व पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति ने पौधरोपण किया। कुलपति डॉ जी डी शर्मा के अध्यक्षता में नगर राष्टीय सेवा योजना और छात्र छात्राओं की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलपति समेत सभी छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।

                             पौधरोपण कार्यक्रम के बादचित्रकला,निबन्ध और वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालो को कुलपति डॉ.गौरीदत्त शर्मा ने सम्मानित किया।

                           इस मौके पर कुलसचिव डॉ अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. पी.के. पांडेण्य, राष्टीय सेवा योजना जिला संगठक  डॉ एएलएस चन्देल,मनोज सिन्हा, प्रो गौरव साहू,आशीष मिश्रा, कमलेश वर्मा, आशुतोष सिंह,  विकास टण्डन, समेत भारी संख्या में छात्र छात्राए उपस्थिति थे।

 

close