कुल 321 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्रः 17 लोगों ने किया नाम दाखिल,बुधवार को 104 लोगों ने खरीदा फार्म..3 लाख रूपए से अधिक जमा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- बुधवार तक निकाय चुनाव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने कुल 321 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। जबकि खास बुधवार को कुल 104 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा है। एक दिन पहले भाजपा की सूची जारी हो गयी है। जाहिर सी बात है कि आज सर्वाधिक नामांकन फार्म भाजपा नेताओं ने खरीदा है। 
 
                एक दिन पहले भाजपा ने नगर निगम प्रत्याशियों की 58 नाम वाली सूची को जाहिर किया। बुधवार को भाजपा नेता रंगानदाम, दिलीप कोरी, सुनीता यादव समेत कई लोगों ने समर्थकों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन फार्म खरीदा है।
 
इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस से पुष्पेंद्र मिश्रा,कुसुम भारद्वाज,शहजादी कुरैशी, सीमा दुसेजा,अनीता वर्मा, शत्रुघ्न  मेहर, त्रिवेणी साहू, निशा कश्यप, दिलीप पाटिल, सुनीता मानिकपुरी, महेश दुबे, चंद्र भूषण शुक्ला, बी चंद्रशेखर मुदलियार ने भी नामांकन पत्र लिया।
 
                         जिला उप चुनाव अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल 371 नामांकन फार्म की बिक्री हो चुकी है। बुधवार को कुल 104 नामांकन पत्र खरीदे गए। अमित गुप्ता ने जानकारी दी कि सामान्य वर्ग से 40, अन्य पिछड़ा वर्ग से 34,अनुसूचित जनजाति से 5,अनुसूचित जाति से 24 नामांकन की बिक्री हुई है। महिला अभ्यर्थियों ने 48 आवेदन लिए हैं। 
 
कुल 14 लोगों ने किया नामांकन दाखिल  
      
                   बुधवार को कुल 17 लोगों ने नामांकन दाखिल भी किया। नामांकन दाखिल करने वालों मे प्रमुख रूप से रमेश साहू, केसरी इंगोले, विजय मरावी,  विद्या बेन पटेल, राजेश मानिकपुरी, ज्वाला सूर्यवंशी, ओमप्रकाश देवांगन, राजेश मिश्रा, संजय गुप्ता, शिखा घोष,रेणका नगपुरे, विजय यादव,  हिमांशु पांडे और कमला पटेल का नाम शामिल है।
 
 तीन लाख रूपए से अधिक की वसूली
 
                  चार दिनों में कुल 321 आवेदन की बिक्री हुई। नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार तक कुल 17 नामांकन दाखिल हुए। अब तक नामांकन खरीदने वालों से कुल 3 लाख 2 हजार 500 रूपए की वसूली हुई है।
close