कृषि मंत्री ने बतायाः जरूरत पड़ने पर धान खरीदी की बढाई जाएगी तारीख. .बिलासपुर में रिकार्ड तोड़ धान का उठाव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—धान खरीदी के लिए बनाई गई मंत्रिमंडल की उप समिति बिलासपुर पहुंची। उप समिति में शामिल मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अखबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम और जय सिंह अग्रवाल ने मंथन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक रश्मि सिंह विशेष से मौजूद रही। इसके बाद उप समिति के सदस्य धानखरीदी केन्द्र सेन्दरी का भ्रमण किया। उपस्थित लोगों को नेताओं ने संबोधित किया। धान खरीदी को लेकर वस्तु स्थिति से किसानों को अवगत कराया। धान खरीदी केन्द्र में नेताओं ने निरीक्षण के पहले किसानों को ना केवल संबोधित किया। बल्कि समस्याएं भी पूछी।
 
            धान खरीदी निरीक्षण और किसानों से मिलने के लिए सेन्दरी रवाना होने से पहले कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उप समिति की टीम जिलेवार धान खरीदी केन्द्र का भ्रमण करेगी। अधिकारियों से बातचीत कर किसानों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश देगी।
 
           सवाल जवाब के दौरान रविन्द्र चौबे ने बताया कि प्रदेश के किसानों को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल पर पूरा भरोसा है। किसानों से 2500 रूपए प्रति क्विटंल धान खरीदा जाएगा। हम लोग अपने संसाधनों से यह राशि देंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में पांच हजार करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया है।
                   
                 रविन्द्र चौबे ने बताया कि प्रदेश का बजट एक लाख करोड़ का है। 20 हजार करोड़ की धान खरीदी। 12 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया गया है। पांच हजार करोड़ रूपए की गरीबों का चावल और एक हजार करोड़ का बिजली बिल आधा किया गया है। 37 हजार करोड़ रूपए हमने गरीबों के खाते में डाला है। राज्य सरकार का इससे बेहतर रिपोर्ट और हो ही नहीं सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे। इसके अलावा मुलाकात के दौरान सीएम प्रदेश में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
 
                                    धान खरीदी केन्द्रो में गड़बड़ी की शिकायत आ रही है के सवाल पर रविन्द्र चौबे ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में टोल फ्री नम्बर दिया गया है। किसी किसान को यदि शिकायत है तो अपनी बात को टोलफ्री नम्बर में दे सकते हैं।स्थानीय विधायक किसानों की चिन्ता को लेकर लगातार सजग है। हम धान खरीदी केन्द्र जाकर मौके का निरीक्षण करेंगे। किसानों से संवाद करेंगे। समस्याओं को दूर भी करेंगे। अधिकारियों को भी सजग किया गया है।
     
                 रविन्द्र चौबे ने बताया कि यदि निर्धारित समय पर किसान धान नहीं बेच पाए हैं। तो तारीख को बढ़ाया जा सकता है। चौबे ने यह भी बताया कि बिलासपुर में धान की सत्तर प्रतिशत उठाव हो चुका है।  
 
 
 
TAGGED: , ,
close