केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा…पाकिस्तान को मिला घर घुसकर मुंहतोड़ जवाब….कांग्रेसी कर रहे गरीबों से छल राजनीति

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—सीमा पर भारी तनाव के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंंह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूस्टअप करने बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में विशाल आम कार्यकर्ता और भाजपा नेताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। केन्द्रीय गृहमंत्री ने अपने भाषण में सीमा तनाव और कार्रवाई को लेकर जमकर रिचार्ज किया। लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को निशाने बनाने का मौका भी नहीं छोड़ा। राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत मजबूत हुआ है।
                     सीमा तनाव के मद्दनेजर एक बार तो जानकारी मिली कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बिलासपुर अल्पप्रवास स्थगित होगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से केन्द्रीय मंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। अपने भाषण में राजनाथ सिंह केन्द्र सरकार की रीति और नीतियों की जमकर तारीफ की। साथ ही छत्तीसगढ़ कांंग्रेस सरकार की रीति और नीति पर जमकर निशााना साधा।
                     सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों को धोखा दे रही है। यदि कर्ज माफ करना है तो ईमानदारी से सभी स्तर और बैंकों के कर्जधारी किसानों का कर्ज माफ करे। 2500 समर्थन मूल्य कीमत में सरकार धान खरीदे। जोर देते हुए कहा कि सरकार पर भाजपा कार्यकर्ता किसानों के साथ सभी घोषणाओं को पूरा कराने किसानों का सरकार पर दबाव डाले।
गरीबों पर राजनीति
                    केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गरीबो पर राजनीति करती है। केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के बारे में ना केवल सोचती है..बल्कि उनकी मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों को लेकर संवेदशील भी है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सूची नही दे रही है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकारें किसानों की सूची तैयार कर भेजे। उनके बेहतर जीवन और उत्पाद के लिए कार्य करे। लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ की सरकार ने प्रदेश के किसानों की सूची भेजना तो दूर। तैयार भी नहीं की है।
पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
                 राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को घर के अन्दर घुसकर करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान को उनकी धरती पर ही जवाब दिया गया है। ऐसा केवल केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूर सरकार ही कर सकती है। राजनाथ ने दो टूक कहा कि देश की स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। मोदी की नेतृत्तव में भारता मजबूत हुआ है। मोदी के रहते भारत की सिर किसी के भी सामने नही झुकेगा। भारत माँ का मस्तक हमेशा बुलन्दियों के साथ ऊपर रहेगा।
सैनिकों का केन्द्र सरकार ने किया सम्मान
           अपने संबोधन में केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश में सैनिकों का हमेशा सम्मान की नजर से देखा जाता है। लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने सैनिकों का ना केवल मनोबल बल्कि सम्मान बढ़ाया है। भव्य वार मेमोरियल बनाया मोदी की अगुवाई में बनाया गया। इससे देश के आन बान और शान को चार चांद लगा है। जब तक सैनिकों का सम्मान नहीं..देश सुरक्षित नहीं।
एएरफोर्स ने किया करिश्मा
         अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि एअरफोर्स ने करिश्मा किया है। पायलटो के लिए हाथ उठा कर अभिनन्दन कर राजनाथ ने कार्यकर्ताओं को भी अभिनन्दन करने को कहा। उन्होने कहा कि घर में घुसकर पायलटो नें नापाक हरकतों को नेस्तनाबूद किया है। राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान की धरतीं पर आतंक पनपता है। मोदी की अगुवाई में आतंकवाद को मुंंहतोड़ जवाब दिया गया है।
भारत का विश्व के देशों में बढ़ा सम्मान
                   राजनाथ ने कहा विश्व मे मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति के बराबर का सम्मान मिल रहा है। हमने पाकिस्तान नागरिक और सेना पर नही बल्कि आतंकवाद पर हमला  किया है। पाकिस्तान दुनिया के सामने भारत को बदनाम कर रहा था। लेकिन अब उसका पोल खुल गया है। काश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर भारत का स्वर्ग है। लेकिन पाकिस्तान कश्मीर को केंद्र बनाकर भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कामयाब हरगिज नहीं होगा। भारत का सुरक्षा कवच आतंक के लिए काल है। भारत की अर्धवायवस्था दुनिया मे तेजी से  बढ़ी है। मोदी सरकार के प्रयास से देश में भ्रष्टाचार कम हुआ है। सिंह ने कहा कि सरकार ने भगोड़े डिफाल्टरों की सम्पत्ति को कुर्क करने का कानून बनाया है।अब कोई भगोड़ा भारत का पैसा लेकर सुरक्षित नहीं बच सकता है।
close