केन्द्रीय जेल देगा निशुल्क छेना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

kendriya jail me raman ke goth suna bandiyo ne (3)बिलासपुर—केन्द्रीय जेल बिलासपुर अधिक्षक एस.एस तिग्गा ने गरीब परिवार के लोगो को अंतिम संस्कार के लिए जेल में बनने वाले कंडे निशुल्क देने का एलान किया है। गरीब परिवार के लोगो को अंतिम संस्कार के समय भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जेल विभाग लोगो के हित और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए योजना चलाने का निर्णय लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जेल अधीक्षक तिग्गा ने बताया कि देखने और सुनने में हमेशा आता है कि आर्थिक तंगी के चलते व्यक्ति शव का अंतिम संस्कार नही कर पाते है। मजबूरी में उन्हें लाश को दफनाना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए केन्दीरय जेल बिलासपुर ने गरीब परिवारो को निशुल्क छेना देने का फैसला किया है। यह छेना जेल में बनाया जाता है। उन्होने बताया कि लोगों को इसकी सूचना जेल आकर देनी होगी।

close