केन्द्रीय IT की बड़ी कार्रवाई…एक साथ रामा ग्रुप के 40 ठिकानों पर छापा….सैकड़ों कर्मचारी खंगाल रहे दस्तावेज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—आयकर की केन्द्रीय टीम ने एक साथ रामा ग्रुप के चालिस ठिकानों पर छापा मारा है। रामा ग्रुप का प्रदेश में रियल स्टेट से लेकर शापिंग माल,मिनरल्स.कोयला,पावर प्रोजेक्ट समेत कई प्रकार के कारोबार में हाथ है। रामा ग्रुप के संचालकों का नाम सतीश अग्रवाल,पवन अग्रवाल और राजेश अग्रवाल है। संचालकों का कारोबार प्रदेश के कोने कोने में फल फूल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बुधवार को तड़के आयकर विभाग की केन्द्रीय टीम ने कर टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए दिल्ली से बिलासपुर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की है। बिलासपुर में श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित रामा कोलहिन्द में टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह करीब पांच बजे से पहले पहुंंच बिलासपुर पहुंची। केन्द्रीय आयकर टीम ने रायपुर कोरबा और रायगढ़ में भी एक साथ कार्रवाई की है।

                                     आयकर टीम की कार्रवाई से पहले केन्द्र के हथियार बंद जवानों ने रामा ग्रुप के डायरेक्टर और साझेदारों को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि छापामारी करने पहुंची आयकर की टीम का रामा ग्रुप के साझेदार और कारोबारियों ने विरोध किया। लेकिन आर्म्स जवानों के सामने उनकी एक नहीं चली।

             सुबह तड़के रायपुर,रायगढ,कोरबा और बिलासपुर में रामा ग्रुप के कारोबार भवन और निवास स्थान पर एक साथ कार्रवाई हुई। रायपुर के सबसे हाईटेक कॉलोनी में से एक “स्वर्णभूमि” के मालिक राजेश अग्रवाल के ठिकानों पर सुबह से आईटी की कार्रवाई चल रही है। राजेश अग्रवाल के घर, दफ्तर और कॉलोनी स्थित बुकिंग आफिस को भी आईटी अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो रायपुर स्थित स्वर्णभूमि प्रोजेक्ट में प्रदेश के कई अधिकारियों और मंत्रियों के बंगले भी हैं।

                         आईटी की टीम ने कोरबा स्थित स्वास्तिक मिनरल पर भी धावा बोला है। बताया जा रहा है कि यहां भी आईटी के आधा सैकड़ा कर्मचारी दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

                       श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित रामा कोल हिन्द कार्यालय में सुबह आधा सैकड़ा से अधिक आईटी कर्मचारी दर्जनों गाड़ियों में सवार हो कर पहुंचे। कार्यालय में अधिकारियों ने धावा बोला । प्रारम्भ में कम्पनी कर्मचारियों ने विरोध किया। बाद में जवानों के सामने किसी की एक नहीं चली। अन्त में सभी आईटी कर्मचारी कार्यालय के अन्दर दाखिल हो गए। बाहर से शटर गिरा दिया गया। किसी को भी अन्दर बाहर आने जाने पर रोक लगा दिया।

               बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में रामा ग्रुप के चालिस से अधिक जगहों पर छापामार कार्रवाई हो रही है। एक सैकड़ा से अधिक आयकर के कर्मचारी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। मजेदार बात है कि स्थानीय आयकर विभाग को कार्रवाई से पुूरी तरह से दूर रखा गया है। यहां तक की पुलिस की भी मदद नहीं ली गयी है।

close