केशरवानी बने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Chief Editor
2 Min Read

bar asso.

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर । सी.के. केशरवानी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनके साथ ही अन्य पदाधिकारियों के नाम भी शुक्रवार को घोषित कर दिए गए।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान गुरूवार को कराया गया था । वोटों की गिनती शुक्रवार को हाइकोर्ट परिसर में की गई। जिसके बाद नतीजों का एलान कर दिया गया। मिली जानकारी को मुताबिक इस चुनाव में सी. के. केशरवानी अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हे 460 वोट मिले। अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों में शैलेन्द्र दुबे को 242, अवध त्रिपाठी 238, शैलेन्द्र बाजपेयी-47 और अशोक वैष्णव को 19 वोट मिले।उपाध्यक्ष का चुनाव प्रदीप राजगीर ने जीता। उन्हे 280 वोट मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों  में दीपक जैन-250,संदीप दुबे -242, हनुमान अग्रवाल-160, टी.एन.दुबे-114 और सुरेन्द्र पुरोहित को 18 वोट मिले।

इस चुनाव में अब्दुल वहाव खान सचिव चुने गए हैं। उन्हे 482 वोट मिले। जबकि सचिव पद की उम्मीदवार निरूपमा बाजपेयी को 274 और रजनीश बघेल को 235 वोट मिले।सह-सचिव पद पर घनश्याम पटेल ने 600 वोट हासिल कर अपनी जीत दर्ज की। जबकि उनके प्रतिद्वंदियों में शैलेष मधवानी को 176 और महेन्द्र दुबे को 197 वोट मिले।कोषाध्यक्ष का चुनाव प्रवीण तुलस्यान ने जीता। उन्हे 363 वोट हासिल हुए। जबकि अन्य उम्मीदवार विवेक शर्मा को 323, देवेन्द्र विश्वकर्मा को 130 और राकेश पाण्डे को 92 वोट मिले। ग्रंथालय सचिव पद पर संदीप कुमार द्विवेदी चुने गए हैं। उन्हे 556 वोट मिले । जबकि उनके प्रतिद्वंदी धीरेन्द्र मिश्रा को 404 वोट मिले।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विपिन सिंह ठाकुर, पुष्कर सिन्हा, अमित शर्मा, अभिषेक पाण्डे, वरुणेन्द्र मिश्रा, विनोद यादव और आदित्य खरे निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

पदाधिकारियों के निर्वाचन की घेषणा के बाद सदस्यों ने बधाई दी औऱ निर्वाजित पदाधिकारियों के फूल- मालाएं पहनाईं।

close