कोई नहीं छीन सकता किसानों की खुशी…घुटकर जीने के दिन लद गए…राजेन्द्र ने कहा…सरकार अन्नदाताओं के साथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश मेंं इस समय किसानों की हितैषी सरकार है। सरकार बोलने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखती है। मात्र दो महीने के अन्दर सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने जनघोषणा पत्र में किए वादों में से 70 प्रतिशत वादा पूरा कर दिया है। कर्जमाफी और समर्थन मूल्य में बृद्धि से किसानों के चेहरे और घर की रौनक लौटी है। जबकि पिछले पन्द्रह सालों से किसानों के साथ लगातार ठगी की जा रही थी। यह बातें बिल्हा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शुक्ला ने कही।
                 बिल्हा में आयोजित अल्पकालीन कृषि ऋण माफी योजना प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार बोलने में नहीं काम करने में विश्वास करती हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों से कांग्रेस की सरकार थी। किसान घुटन महसूस कर रहे थे। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र के सबसे प्रमुख वादा किसानों की कर्ज माफी पूरा करने का काम किया है। किसानों के घऱ और चेहरे की रौनक लौट आयी है।
              शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में2500 रु प्रति किवंटल में धान की खरीदी केवल प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही हैं। प्रदेश के अब किसी भी किसान को मौत को गले लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ खड़ी है। उनके चेहरे की खुशी को कोई छीन नहीं सकता है। शुक्ला ने बताया कि सहकारी बैंक के ऋण में राज्य सरकार ने 700 रु प्रति एकड़ की बढ़ोतरी की है।
             कार्यक्रम को बिल्हा जनपद अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर, सुरेश केडिया, नानक रेलवानी, मिठाई लाल तिवारी,ब्रजेश दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बिल्हा शाखा के 10 सोसायटी सारधा,सेवार, दगौरी,मोहतरा, हिरी,बरतोरी, गुमा, बोड़सरा, बिटकुली,बिल्हा के 5607 कृषकों का 1240.34करोड़ रुपये का कर्ज माफी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। बैंक का प्रतिवेदन बिल्हा शाखा प्रबंधक सीआर वर्मा ने पढ़ा ।
close