कोरिया में विधि विभाग करेगा सुष्मिता का सम्मान..राजेन्द्र ने बताया..राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष ने किया कमाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
कोरिया—- प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग संयुक्त सचिव  राजेंद्र तिवारी ने  बताया कि 10 वीं बोर्ड में कोरिया से दसवी कक्षा में टाप 10 में स्थान बनाने वाली छात्रा सुष्मिता पाल को सम्मानित किया जाएगा। 
 
             राजेन्द्र तिवारी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे  की मांग पर राष्ट्रीय विधि विभाग अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने छत्तीसगढ़ राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को टेबलेट और लैपटॉप वितरण का ऐलान किया है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संदीप दुबे की मांग पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। तन्खा ने बताया है कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था उन्नत देशों की तर्ज पर सुधार हो।  साथ ही राज्य में अधिक से अधिक प्रतिभावान छात्रों का जन्म हो। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। 
      
                  प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ रमेश सिंह प्रदेश संयुक्त सचिव विधि प्रकोष्ठ राजेंद्र तिवारी और जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अनिमेष सिंह ने कुमारी सुष्मिता पाल से संपर्क कर  बधाइयां दी है। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। राजेन्द्र तिवारी प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे के प्रायस की सराहना करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विधि प्रकोष्ठ वजनबद्ध है। इसके लिए संयुक्त सचिव राजेंद्र तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश कार्यसमिति के नेताओं के प्रति आभार जाहिर किया है।
TAGGED: ,
close