कोरोनाः जिले में 181 मरीज मिले.. शहर में 155 पाजीटिव.. कबीरधाम, मुंगेली कोरिया के मरीज भी पाए गए

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- शुक्रवार को जिले में कुल 181 कोरोना मरीजों की पहचान की गयी है। अकेले बिलासपुर निगम क्षेत्र में कुल 155 से अधिक मरीजों की पहचान की गयी है। बिलासपुर शहर के कमोबेश सभी कालोनियों में मरीजों की संख्या दर्ज की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कुल मरीजों की जांच रिपोर्ट पेश कर बताया कि जिले में कुल 181 मरीज पाए गए है। अकेले बिलासपुर शहर से कुल 155 कोरोना पाजीटिव मिले हैं। राजकिशोरनगर ,तालापारा, जरहभाटा, हाईकोर्ट, मंगला समेत अज्ञेय नगर, विनोबानगर देवरीखुर्द रेलवे परीक्षेत्र में सर्वाधिक कोविड मरीजों को टेस्ट मे पाजीटिव पाया गया है।

                             जबकि जिले के अन्य क्षेत्र में मरीजों की संख्या अप्रत्याशित रूप से कम मिली है। मुंगेली जिला से 2 और कबीरधाम के साथ कोरिया का एक एक मरीज पाया गया है। बिल्हा में पाए गए मरीजों की संख्या 9 है। इसकेअलावा मस्तूरी में 5, कोटा में 4 और  तखतपुर मे  कुल 2 संक्रमितों की पहचान हुई है।

TAGGED:
Share This Article
close