कोरोनाः नहीं थम रहा कहर..शहर में 31 पाजीटिव दर्ज..जिले में 40 संक्रमित..3 साल का बच्चा भी बना कोविड मरीज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बुधवार को जिले में कुल 40 कोरोनाा पाजीटिव की संख्या दर्ज हुई है। अकेले बिलासपुर निगम क्षेत्र में कोविड-19 मरीजों की संख्या 31 पायी गयी है। स्वास्थ्य विभाग से जारी सूची के अनुसार कुल संख्या में अकेले बिलासपुर में 6 नाबालिग मरीज मिले है। इनमें सबसे कम उम्र का मरीज तीन साल का बच्चा है।
 
                            रक्षाबंधन और ईद के बाद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में रोज तीन दर्जन मरीजों की संख्या दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को बिलासपुर जिले में 40 कोविड-19 मरीजों की पहचान की गयी है। इनमें सात मरीज नाबालिग भी हैं। कुल संख्या में 11 महिला मरीज भी शामिल हैं।
 
          स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 41 मरीजों में से अकेले बिलासपुर निगम क्षेत्र और आसपास से 31 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए है। इसमें 6 मरीज नाबालिग भी है। बताते चलें कि इसमें तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है। जबकि दो मरीज दस साल के है। इसके अलावा  एक 12 साल का दूसरा 14 साल का अल्पवस्क मरीज भी है।
 
                 बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मस्तूरी से 6, बिल्हा, तखतपुर और कोटा विकास खण्ड से भी एक एक मरीज पाए गए है।
TAGGED:
close