कोरोनाः निगम में मिले 114 मरीज ..जिले का आंकड़ा 148..बिल्हा में पाए गए कोरोना पाजीटिव 23 संक्रमित

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—शनिवार को बिलासपुर जिले में कोरोना पाजीटिव के कुल 148 मरीज मिले है। बावजूद इसके निगम क्षेत्र का आंकड़ा अब भी डरावना है। शहर में 114  कोरोना पाजीटिव की पहचान की गयी गयी है। शहर से बाहर सर्वाधिक मरीज बिल्हा विकासखण्ड में पाए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           शनिवार को बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 148 मरीजों की पहचान की गयी है। कुल मरीजों में बिलासपुर शहर का आंकड़ा अब भी डरावना है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनसुार् न्यायधानी में पाए गए कोरोना पाजीटिव की संख्या 114 दर्ज की गयी है।

          शहर से बाहर सर्वाधिक मरीज बिल्हा में कुल 23 पाए गए हैं। जबकि मुंगेली, कोरबा, रायगढ़ के एक एक मरीज भी जिले में मिले हैंओ। मस्तूरी में भी एक मरीज को दर्ज किया गया है। तखतपुर में तीन और बोदरी नगर पंचायत क्षेत्र में पाए गए मरीजों की संख्या दो है।

close