कोरोनाः प्रियदर्शनी नगर और महाराणा प्रताप चौक से मिले दो मरीज..सोमवार को जिले में पाए गए 6 कोरोना पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट जिले वासियों के लिए राहत भरी है। जिले में सोमवार को कुल पांच मरीज मिले है। निगम क्षेत्र में मात्र दो कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। जबकि तीन मरीज भरनी और एक गतौरा से हैं। सभी को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जिले में कुल 6 मरीज पाए गए हैं। सभी मरीजों एसिम्टोमेटिक रिपोर्ट में पाजीटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों को अलग अलग स्थानों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

        जानकारी के अनुसार दो मरीज बिलासपुर से प्रियदर्शनी नगर और महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र से मिले हैं। एक की उम्र 65 जबकि दूसरे की उम्र करीब 20 है।  इसके अलावा तखतपुर ब्लाक के भरनी क्षेत्र से तीन मरीज मिले हैं।

                गतौरा से पचास साल का एक अधेड़ भी कोरोना पाजीटिव पाया गया है। पाए गए 6 मरीजों में भरनी की एक महिला मरीज भी शामिल है।

          

            

TAGGED:
close