कोरोनाः 5-1=4 संदेहियों को रिपोर्ट का इंतजार..महिला नर्स की आइसोलेशन से छुट्टी..नहीं पाया गया कोरोना संक्रमण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- एक दिन पहले तक सिम्स के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में कुल 5 कोरोना संदेहियों को रखा गया था। शनिवार को महिला नर्स की रिपोर्ट नेगेटिव होने की जानकारी मिली है। सिम्स प्रबंधन ने महिला नर्स को आइसोलेशन वार्ड से सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि शाम तक चार अन्य लोगों की रिपोर्ट भी रायपुर से आ जाएगी।
 
                  जानकारी हो पिछले तीन दिनों में सिम्स में पांच कोरोना संदेहियों को आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती किया गया था। भर्ती संदेहियों में तीन सदस्य एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल की एक महिला नर्स और एक अन्य बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा है। सभी पांचों का सैम्पल जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। शनिवार को रायपुर से महिला नर्स की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद महिला नर्स को सिम्स प्रबंधन ने आइसोलेशन वार्ड से निकालकर सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया है। बताया जा रहा है कि शाम तक अन्य चार लोगों की भी रिपोर्ट मिल जाएगी।
 
                         महिला नर्स की रिपोर्ट से सिम्स प्रबंधन उत्साहित है। कोरोना आइसोलेशन प्रभारी डॉ.टेम्भुर्णिकर ने बताया कि  विशेषज्ञों की टीम मरीजो की लगातार जांच कर रही है। भर्ती किए गए मरीजो की हालत  सामान्य है। सभी पांचो का सैम्पल  एम्स रायपुर भेजा गया है। बहरहाल एक रिपोर्ट मिल चुकी है। जिसमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया है। 
 
           डॉ.टेम्भुर्णिकर ने बताया कि दो दिन पहले कुल 5 मरीज भर्ती किये गए थे । तीन मरीज एक ही परिवार के हैं। जिसमें महिला,पति और उसका बेटा शामिल है। महिला की उम्र  28 साल, बच्चे की  7 और पति की उम्र 35 साल है। परिवार मगरपारा का रहने वाला है। महिला और बच्चे की पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव है। बहरहाल हमें एम्स की रिपोर्ट का इंतजार है।
 
                 डॉ. पंकज ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की उम्र  68 साल है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री है। शाम को महिला की रिपोर्ट भी आ जाएगी। उसे फिलहाल पुरानी बीमारी की शिकायत है। लेकिन हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 
 
close