कोरोना काल में रेलवे को सफलता.. सब-वे निर्माण में सफलता..दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कोरोना काल के बीच रेलवे प्रशासन का निर्माण कार्य अभियान लगातार प्रगति पर है। लटिया जयरामनगर खण्ड में रेल प्रशासन ने सीमीत ऊंचाई सब वे निर्माण कार्य को सफलता के साथ अंजाम दिया है। 
 
                        रेलवे प्रशासन का निर्माण कार्य कोरोना काल के बीच लगातार सफलता से संचालित किया जा रहा है। आम लोगों की सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल  प्रशआसन ने समपार फाटकों को बंद करने का नीतिगत फैसला लिया है। इसी क्रम में लटिया जयरानगर खण्ड में सीमित ऊंचाई वाले सबवे निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 
      रेल प्रशासन के अनुसार बुधवार 13 मई को बिलासपुर-चांपा सेक्शन के लटिया-जयरामनगर स्टेशनों के मध्य मानव सहित समपार पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। फाटक संख्या 359 पाराघाट फाटक को बंद करने सीमित ऊंचाई सबवे में पूर्व ढलित खण्डों को लाचिंग किया गया। कार्य को ब्लाक लेकर किया गया।
       
                मंडल अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्य को त्वरित अंजाम देते हुए कार्य को पूरा किया है। समपार पर सीमित ऊंचाई सबवे का निर्माण पूरा होने के बाद फाटक पार करने सब वे का उपयोग होगा। सडक उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही समपार फाटकों में  होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
close