कोरोना का असर..व्यापारी की सोशल साइट पर मार्मिक अपील..आंख की रोशनी बचाएं मददगार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)— कोरोना का दूसरा ही नहीं..बल्कि तीसरा लहर भी बीच गया है। और अब सरकार चौथी लहर की चेतावनी दे रही है। लोग बेशक निर्भीक दिख रहे हैं। लेकिन चेतावनी के बाद लोग सिहर जरूर गए हैं। खासकर ऐसे लोग जिन पर कम से कम कोरोना ने एक बार अपने ले चुका है..उनकी हालत ना केवल आर्थिक बल्कि शारीरिक रूप से बेहाल है। कई लोग तो आज भी कोरना के साइड इफेक्ट से जूझ रहें हैं। और इलाज में अपना धीरे धीरे गंवा रहे हैं..और गवां भी दिए हैं। ऐसा ही एक मामला तखतपुर का है। कोरोना इलाज के बाद युवा व्यवसायी तो ठीक हो गया। लेकिन अब उसकी आंख की रोशनी ही गायब हो रही है। इलाज इतना कराया कि आज व्यवसायी पैसों पैसों को मोहताज है। 
 
                 तखतपुर में काल के दौरान संक्रमित हुए नगर के सराफा व्यवसायी कोरोना से इलाज क बाद घर लौटा। इसके बाद कोरोना के साइ़ड इफेक्ट ने अपना काम शुरू किया। समय के साथ व्यवसायी की आंखों की रोशनी धीरे धीरे खतम होने लगी। कोरोना संक्रमण काल में ईलाज कराने के बाद अब तक रिकव्हरी करने में परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी नाजुक हो गई है कि व्यापारी को बची खुची आंख की रोशनी को बचाने सोशल मिडिया में मदद की गुहार लगाया है। 
 
        तखतपुर निवासी 42 साल के विजय सोनी की सराफा मार्केट गूरुद्वारा के सामने एक छोटा सा ज्वैलरी रिपेरिंग का दुकान  है। अन्य लोगों की तरह विजय भी कोरोना की चपेट में आया। और अच्छी इलाज के बाद घर भी लौटा। 
 
            विजय सोनी सोशल मीडिया पर बताया कि पहले जिंदगी और मौत से जूझा अब कोरोना के साइड इफेक्ट से दोनों आंख की रोशनी खत्म हो रही है।उसने बिलासपुर से लेकर रायपुर, चित्रकूट में इलाज करवाया। लेकिन परिणाम शून्य हासिल हुआ। डॉक्टरों की  सलाह है कि अब चेन्नई सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ही एक मात्र उम्मीद की किरण है। जहाँ दोनो आँख के ऑपरेशन में लगभग 3 लाख खर्च होंगे। 
 
         विजय सोनी सोशल मीडिया में लिखते हैं कि वह आर्थिक रूप से टूट चुका है। और अब लगता है कि आँख से विकलांग हो रहा हूं। और आय का साधन बेहद सीमित है। जाहिर सी बात है कि इतनी महंगी चिकित्सा उसके बस की नहीं है। जमा पूंजी पहले ही खर्च कर चुका हूं। साइड इफेक्ट का इलाज करवानें में सक्षम नही है। उम्मीद है कि अब दानवीरों के ही मदद से कुछ संभव हो सकता है। अपील है कि इसके पहले आंख की रोशनी गायब हो जाए..लोग मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
 
         विजय सोनी के परिवार ने सोशल मीडिया में मदद के लिए बैंक का नाम और खाता की जानकारी भी साझा किया है। परिवार के सदस्यों ने लिखा है कि यदि कोई मदद करना चाहे तो   IDBI BANK खाता नंबर-1918104000066565, IFSC- IBKL0001918  में सहयोग भेज सकता है। विजय सोनी की पत्नी संध्या विजय सोनी का मोबाईल नम्बर 74150 43180 है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close