कोरोना का कहर: बिलासपुर डिवीजन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस ..! पढ़िए किस जिले में अब कितने एक्टिव केस

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन अपना पैर पसारता जा रहा है। संभाग की बात करें तो बिलासपुर संभाग में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस अब तक सामने आए हैं।बिलासपुर संभाग से 287 टोटल पॉजिटिव केस है। जिनमें एक्टिव केस की संख्या 178 है।जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर से 83 पॉजिटिव केस मिले हैं।जिसमें 69 एक्टिव केस है।रायगढ़ से 12 एक्टिव केस है। कोरबा में 22 एक्टिव केस, जांजगीर-चांपा में 25, मुंगेली में 47 और गौरेला पेंड्रा मरवाही में 3। इस प्रकार बिलासपुर संभाग से सर्वाधिक 178 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हात्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये  

Join Our WhatsApp Group Join Now

गुरुवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 206 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल एक्टिव केस 546 है वही 2698 टेस्ट रिपोर्ट आना शेष है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close