कोरोना तनाव से बचाव मंत्र..थानेदार ने दिया टिप्स..तो आईजी ने किया ट्विट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कोविड 19 के प्रकोप से देश प्रदेश अन्दर तक हिल गया है। लोग आर्थिक के नुकसान के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थकावट महसूस करने लगे हैं। खासकर दिन रात कोविड 19 से जंग लड़ रहे पुलिस प्रशासन की हालत पस्त है। बावजूद इसके अपनी जिम्मेदारियों को इमानदारी से निभा रहे है। लेकिन तनाव धीरे धीरे भारी पड़ता जा रहा है। समय रहते आईजी दीपांशु काबारा के निर्देश पर थकान भरे कामकाज के बीच जवानों को तरोताजा रखने विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  आईजी दीपांशु काबरा के निर्देश पर पुलिस जवानों को कोविड 19 प्रकोप के बीच तनाव से दूर रखने जवानों के लिए योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योग के माध्यम से सभी जवानों को बिना थके कर्तव्यों को अंजाम देने का टिप्स भी दिया जा रहा है।

            इसी क्रम में सिविल लाइन थानेदार परिवेष तिवारी ने पुलिस जवानों के साथ सिविल लाइन थाना परिसर में ना केवल प्राणायाम किया। बल्कि साथी जवानों को भी प्राणायाम कराया। अनुलोम विलोम. कपाल भांति, समेत कई प्रकार के योग का अभ्यास कराया। सभी जवान परिसर में ही चादर और चटाई बिछाकर प्रणायाम का खुले परिसर में अभ्यास किया। इसके बाद जवान तरोताजा भी नजर आए।

               थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि सभी जवानों का काम पर 100 प्रतिशत मानसिक उपस्थिति जरूरी है। आम जनता के साथ जवानों पर कोविड 19 के दौरान कामकाज के बीच तनाव से गुजरना पड़ रहा है। योग के माध्यम से तनाव को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका असर भी दिख रहा है। 

                आईजी दीपांशु काबरा ने भी फोटो के साथ ट्विट कर पुलिस के जवानों और थानेदार को बधाई दी है। उन्होने लिखा है कि कोविड-19 के दौरान जवानों का हौसला बढ़ाने पुलिस बिलासपुर योग और प्राणायाम के सहारे स्ट्रेस मैनेजमेन्ट और प्रतिरोधक क्षमता पर पोकस कर रही है।

close