कोरोना पाजीटिवः इस बार तखतपुर ने बनाया रिकार्ड..बिलासपुर शहर दूसरे स्थान पर..जिले में पाए गए 40 मरीज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिले में कुल 40 मरीज रविवार को कोरोना पाजीटिव दर्ज किए गए हैं। पाए गए 40 मरीजों में सर्वाधिक संख्या तखतपुर ब्लाक से है। जबकि बिलासपुर को दूसरा और मस्तूरी ने रविवार को तीसरा स्थान हासिल किया है। कोटा से भी एक मरीज पाया गया है। रविवार को पाए गए 40 में से चार मरीज 2 से 7 साल के हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

किस ब्लाक क्षेत्र से मिले कितने मरीज

                  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिलासपुर जिले में रविवार को कुल 40 कोरोना मरीजों की संख्या दर्ज की गयी है। सर्वाधिक संख्या में तखतपुर ब्लाक से मरीज पाए गए हैं। तखतपुर ब्लाक के विभिन्न स्थानों से कुल 20 मरीजों को अलग अलग स्थान में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जबकि बिलासपुर में पाए गए मरीजों की संख्या 8 है। इसके अलावा मस्तूरी में कुल 6 मरीज कोविड-19 के मिले है। बिल्हा में 5 तो कोटा ब्लाक में पाए गए मरीजों की संख्या एक है।

कहां कहां पाए गए 2 से सात साल के मरीज

               स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में पाए गए कुल मरीजों में महिलाओं की संख्या 6 है। कुल मरीजों में सात मरीज 2 से सात के बीच के हैं।

             बिलासपुर शहर में चार साल का बच्चा कोरोना पाजीटिव मिला है। जबकि तखतपुर ब्लाक में सात का बच्चा और 8 साल की बच्ची कोविड-19 से संक्रमित है। मस्तूरी में एक 2 साल की बच्ची और 3 साल का बच्चा कोरोना पाजीटिव पाया गया है।

close