कोरोना पीड़ित महिला पहुंची सिम्स…परिवार को भेजा गया लगरा क्वारंटीन…फिर क्या हुआ पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर शहर में दोपहर बाद जानकारी मिली कि एक महिला कोरोना पीड़ित पायी गया है। महिला की उम्र करीब 70 साल है। बताया जा रहा है कि महिला की ट्रैवलिंग हिस्ट्री भी है। महिला की जांच 8 अप्रैल को हुई थी। तमाम धमा चौकड़ी के बाद पाया कि महिला को गलत फहमी के कारण कोरोना पीड़ित बताया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           दोपहर को जानकारी मिली कि शहर की एक महिला कोरोना पाजीटिव पायी गयी है। महिला पांच मार्च को सऊदी अरब की यात्रा से आयी थी। सऊदी अरब से आने के बाद महिला ने सिम्स पहुंचकर ओपीडी में जांच भी कराई थी। बाद में उसका 8 अप्रैल को भी टेस्ट सैम्पल लिया गया था।

                जानकारी के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन महिला को कोरोना पीड़ित मानकर सिम्स लाया। यहां आइसोलेशन भर्ती की भी तैयारी शुरू हो गयी। परिवार को क्वारंटीन के लिए लगरा स्थित सेन्टर भेजा गया। इसी दौरान डाक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद पाया कि जिस महिला को सिम्स  लाया गया है वह दरअसल कोरोना पीड़ित है ही नहीं। दरअसल नाम में कन्फ्यूजन के चलते किसी अन्य कोरोना पीड़ित की जगह दूसरी महिला को लाया गया है।

          यद्यपि इस दौरान महिला के परिजनों ने चिन्ता जाहिर की है। खुद स्थनीय पार्षद ने महिला में कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होने पर खुशी जाहिर की है। फिलहाल महिला को घर सिम्स से घर लाया गया है। बताते चलें कि सब कुछ गलतफहमी के कारण हुआ है।

close