कोरोना प्रकोपः जिला में 83, शहर में 68 पाजीटिव..चपेट में 4 डाक्टर..5 की मौत..दयालबन्द,तारबाहर चौक क्षेत्र में सर्वाधिक मरीज..सरकन्डा थाना और हाईकोर्ट में मिले कोविड-19 के पीड़ित

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- एक बार फिर बिलासपुर जिला और खासकर नगर निगम क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ कोरोना पाजीटिव मिले है। नगर निगम क्षेत्र से मिलने वाले मरीजों ने पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया है। जिले में रविवार को कुल 83 कोविड मरीज मिले है। अकेले निगम क्षेत्र पाए गए मरीजों की कुल संख्या 68 है। जबकि बिल्हा ब्लाक में 12 और कोटा क्षेत्र से कुल तीन मरीजों की पहचान हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       स्वास्थ्य विभाग से हासिल खबर के अनुसार जिले में रविवार को कुल 83 कोरोना मरीजों की पहचान की गयी है। अकेले निगम क्षेत्र में 68 जबकि बिल्हा ब्लाक से 12 और कोटा क्षेत्र में 3 मरीजों की पहचान हुई है।

नए पुराने चार मरीजों की मौत

                शहर में रविवार को कुल 6 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें दो मरीजों की मौत शनिवार की शाम को हुई है। इसके दो मरीजों ने सिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। वहीं एक बुजुर्ग महिला मरीज की देर शाम यदुनन्दन नगर से सिम्स लाते समय रास्ते में मौत हो गयी। बताया जा रहा है महिला भी कोरोना पाजीटिव है।

                   जानकारी देते चलें कि आज सिम्स में कुदुदण्ड निवासी कांग्रेस नेता के रिश्तेदार की कोरोना पाजीटिव से निधन हुआ है। जबकि एक अन्य तेलीपारा पारा से लाया गया 38 साल के युवक की मौत सिम्स पहुचने से मर गया है।

                    एक दिन पहले पाए गए मस्तूरी की महिला मरीज का आज अंतिम संस्कार किया गया है।

एमबीबीएस छात्र और तीन डॉक्टर कोरोना पाजीटिव

              रविवार को सिम्स स्टाफ से दो जूनियर डाक्टर कोरोना पाजीटिव पाए गए है। जबकि हास्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला एमबीबीएस का एक छात्र भी संक्रमित हुआ है। सूत्रों के अनुसार शहर का प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक कोरोना से संक्रमित होने के बाद सिम्स में भर्ती हुए हैं। यानि रविवार को चार कोविड -19 संक्रमित डाक्टरों को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।  

निगम क्षेत्र में कहां कहां पाए गए मरीज

              रविवार को शहर के चारो तरफ कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसमें सरकन्डा पुलिस थाना के दो जवान संक्रमित मिले है। इसके अलावा श्री विहार व्यापार विहार, वेयर हाउस रोड,देवनन्दन नगर,पाटली पुत्र लायल स्कूल के पास, विजयापुरम सरकन्डा, हाउसिंग बोर्ड कालोनी मंगला,मंदिर चौक जरहाभाठा, क्रांति नगर, नेहरू नगर, ,सांई सिटी घुरू, देवरीखुर्द, बार काउंसिल, चांटीडीह तैयबा चौक तालापारा, अयोध्यानगर रिंग रोड नम्बर 2,  सिरगिट्टी से एक मरीज मिले है।

                         इसके अलावा शहर के सरकन्डा, तेलीपारा  और टिकरापारा में तीन, तीन कोरोना मरीज पाए गये हैं। ओम हाइट्स, व्यापार विहार, बुधवारी बाजार, (जोनल कार्यालय को मिलाकर), यदुनन्दन नगर, करबला, गोंडपारा (राममंदिर और दुबे नर्सिंग क्षेत्र), राजकिशोर नगर, कतियापारा,आशीर्वाद नगर और कुदुदण्ड में दो दो मरीजों की पहचान हुई है। 

       इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय नगर और कश्यप कालोनी में पांच- पांच मरीजों की पहचान हुई है।  दयालबन्द और तारबाहर गुरूघासी दास मंदिर क्षेत्र से 6-6 कोविड के मरीज मिले है। कश्यप कालोनी में पांच पांच मरीज कोविड संक्रमित मिले है।  

बिल्हा और कोटा में 15 कोविड मरीजों की पहचान

                 बिल्हा विकास खण्ड क्षेत्र से अलग अलग स्थानों में कुल 12मरीज पाए गए हैं। धमनी से चार, बिल्हा वार्ड नम्बर 1 से तीन, वार्ड नम्बर 11 और गुड़ी गांव से एक एक संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती किया गया।  जबकि बोदरी नगर पंचायत में दो मरीज कोरोना पाजीटिव दर्ज हुए हैं। जबकि कोटा विकासखण्ड क्षेत्र से तीन मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कुल 33 महिलाएं कोरोना पाजीटिव

          जिले में पाए गए कुल 83 संक्रमितों में महिलाओं की संख्या 33 पायी गयी है। अकेले निगम क्षेत्र में संक्रमित महिलाओं की संख्या 23 दर्ज की गयी है। इसके अलावा बिल्हा क्षेत्र से पाए गए 12 मरीजों में से महिलाएं की संख्या 10 है।

TAGGED:
close