कोरोना प्रकोपः शहर में पाए गए 122 मरीज..जिले में 187 की गिनती.. मस्तूरी और बिल्हा ने पकड़ा जोर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- मंगलवार को जिले में कुल 187 मरीज पाए गए हैं। अकेले बिलासपुर निगम क्षेत्र में पाए गए मरीजों की कुल संख्या 122 से अधिक है। लेकिन अब कोरोना का प्रभाव निगम क्षेत्र के बाहर भी दिखाने लगा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी और बिल्हा में पिछले कुछ दिनों बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जिले में कुल 187 कोरोना मरीज पाए गए हैं।अकेले निगम क्षेत्र में पाए गए मरीजों की संख्या 122 से अधिक है। लेकिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में मस्तूरी और बिल्हा में मरीजों की संख्या में बृद्ध दर्ज की गयी है।

           मस्तूरी में कुल 33 मरीज पाए गए हैं। जबकि बिल्हा क्षेत्र से पाए गए मरीजों की संख्या 26 दर्ज की गयी है। कोटा में चार और तखतपुर में दो मरीज मिले हैं।

close