कोरोना योद्धाओं का सम्मान..विधि विभाग पदाधिकारियों ने दी हाउसिंग बोर्ड चैयरमैन को बधाई..संदीप ने बताया..मेयर,सभापति और वोरा को वारियर्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 कोरबा/ दुर्ग…. बीते दिनों कोरबा और दुर्ग में कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश प्रमुख के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद विवेक तन्खा के निर्देश में किया गया। विधि विभाग पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश में प्रदेश के प्रत्येक जिलों में संगठन के माध्यम से कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया जा रहा है।
          
              इसी क्रम में कोरबा और दुर्ग में भी प्रदेश विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे की विशेष उपस्थिति में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
 
                 कोरबा विधि विभाग जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से कोविद 19 के कोरोना संक्रमण काल को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया गया। अतिथियों  का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया।
 
             कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे ने लोगों को संबोधित किया। कोरबा निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी ने भी अपनी बातों को रखा। अधिवक्ता सुरेंद्र जायसवाल,ने अपने बातों को सबके सामने रखा। मेयर राजकिशोर प्रसाद ने कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। 
 
          कोरोना योद्धाओं को सम्मान में प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे को स्मृति चिन्ह भेंट कर जिला पदाधिकारियों ने विशेष सम्मान प्रदर्शित किया।
 
            कार्यक्रम में महापौर, सभापति, प्रदेश सचिव पार्षद के अलावा प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग प्रदेश सचिव मनोज राठौर  जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष सिराज खान महासचिव, आर सी राजवाड़े , पदाधिकारीगण अशोक सोनी, राधेश्याम पटेल उमेश सोनी राजू कोशले विजय साहू राजकुमार यादव दिलीप राठौर विनीता यादव, अंचला राठौर पूनम रंगारी गायत्री मेंम अरुणा जैन मेडम नितिन शर्मा मौजूद थे हमारे बीच विधि विभाग के महामंत्री महोदय आक्रोश त्रिवेदी ने शिरकत किया।
 
हाउसिंग बोर्ड चैयरमैन का सम्मान

दुर्ग में भी कोरोना योद्धाओं के सम्मान में विधि विभाग पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आय़ोजन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने विशेष रूप से शिरकत किया। जिला विधि विभाग पदाधिकारियों ने विधायक अरुण वोरा को करोना योद्धा से सम्मानित किया । सम्मान कार्यक्रम के दौरान रदेश उपाध्यक्ष नीलूठाकुर संयुक्त सचिव संजय विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष प्रीतम देशमुख डॉ.कल्पना देशमुख राजकुमार देवांगन विशेष रूप से मौजूद थे। विधि विभाग पदाधिकारियों ने इस दौरान वेयर हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन बनाए जाने पर अरूण वोरा को बधाई दी। सम्मान कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य और प्रभारी विधि विधायी जयश्री जोशी, शहर अध्यक्ष गयाराम पटेल, शिवेश सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, अजय जैन आलोक मिश्रा बहुत से वार्डवासी भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close