कोरोना राहत रविवार..सिर्फ 5 मरीज संक्रमित पाए गए..1 महिला समेत 4 पुरूष शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—एक दिन पहले रिकार्ड तोड़ कोरोना पाजीटिव मिलने की खबर के बाद दहशत के मारे लोगों को रविवार की रिपोर्ट से शांति मिलेगी। रविवार को केवल चार कोरोना पाजीटिव मरीजों की पहचान हुई है। सभी का रिपोर्ट दो दिन पहले 17 जुलाई को लिया गया था। पांच मरीजों में से एक मरीज महिला है। सभी को कोविड 19 अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट को लेकर चिंतित लोगों के लिए रविवार काफी सुकुन देने वाला साबित हुआ है। रविवार को मात्र पाच कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। सभी का सैम्पल 17 जुलाई को लिया गया था।

                स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पाए गए पांच में से तीन मरीज बिलासपुर शहर से है। जबकि दो कोरोना पाजीटिव बिल्हा में पाए गए है। बिल्हा में एक महिला और दूसरा पुरूष कोरोना पाजीटिव है।

             सभी मरीजों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। किसी भी मरीज का कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है। सभी मरीज कोरोना संक्रमित लोगों  के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए है।

              बहरहाल स्वास्थ्य विभाग पता लगाने का लगातार प्रयास कर रहा है कि आखिर संक्रमण जोन या रेड स्पाट कहां है। जहां से सम्पर्क में आने के बाद सर्वाधिक मरीज संक्रमित हो रहे हैं।  

Share This Article
close