बिलासपुर।नगर निगम बिलासपुर साफ सफाई और कोरोना को लेकर गंभीर नही है पुराने बस स्टैंड परिक्षेत्र की दशा यही कह रही है। पूरा विश्व नोवेल कोरोना वायरस के चलते साफ सफाई सेनिटाईजेशन पर जोर दे रहा है। राज्य और केंद्र सरकार इनसे निपटने के लिए ठोस उपायों को सख्ती से लागू कर रही है। वहीं बिलासपुर नगर निगम चैन की नींद सोया हुआ है। ऊंची दुकान फीका पकवान इस कहावत को स्मार्ट सिटी बिलासपुर का नगर निगम चरितार्थ करता प्रतीत हो रहा है।हल्की सी बारिश में भी विद्या नगर, विनोबा नगर की नालियों से निकला हुआ गंदा पानी पुराने बस स्टैंड में राजीव प्लाजा के सामने माँ शारदा भोजनालय के पीछे जमा होता है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
नालियों की गाद यहाँ जमा होती है, निगम अमला थोड़ी बहुत गंदगी जेसीबी से उठा लेता है।परन्तु झाड़ू नही लगने पर यह गाद सूखने के बाद हवा में धूल बन कर उड़ती है।जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शहर के हृदय स्थल पुराने बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल हो तो बाकि जगहों और हालात क्या होंगे अंदाज लगाना मुश्किल नहीं है। पुराना बस स्टैंड का यह परिसर स्थित होटल और लाज यात्रियों को रुकने के लिए व शुद्ध शाकाहारी व मांसाहारी भोजन माध्यम वर्ग के खाना खाने लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ बहुत से लोग बाहर से आना जाना करते है।
नगर निगम बिलासपुर कि इस क्षेत्र पर मेहरबानी यह कहती है कि यहाँ रुकिए खाना खाइए डायरिया, पीलिया क्या आपको कोरोना वायरस का असर भी नहीं होगा…. पुराना बस स्टैंड में छाया होटल परिसर में फैली गंदगी यही इशारा करती है।नालियों से निकल कर आई हुई गन्दगी भरी गाद नगर निगम के स्वास्थ अमले और जिला प्रशासन को भले ही नही दिखाई दे पर यहाँ आने जाने वाले इस बात को भली भांति समझ रहे है कि नोवेल कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम बिलासपुर, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कितना मुस्तेद है।
- Monsoon Forecast: तूफान के साथ भारी बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से राहत
- Rahul Gandhi ने अग्निवीर योजना को लेकर फिर सरकार को घेरा
- PM Modi ने क्यों कहा, राहुल गांधी एक और सीट से चुनाव लड़ेंगे
- IPL 2024: KL Rahul ने IPL में तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
- Gold Price in India: सोने के साथ चांदी की कीमतों में फिर आया बदलाव
पुराना बस स्टैंड पंजीकृत व्यापारी संघ के अध्यक्ष का कहना है कि साफ सफाई के मामले में नगर निगम बिलासपुर छाया होटल.. भगत लाज परिक्षेत्र को नजर अंदाज करता रहा है। साफ सफाई के नाम पर यहाँ सिर्फ खाना पूर्ति होती है। यहाँ के हालात वर्तमान परिवेश में गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते है। निगम में सफाई के मामले में फिसड्डी है। व्यापारियों को गंदगी के बीच मे व्यापार करना मजबूरी बन गया है।