कोरोना वारियर्स थानेदार को पुलिस बल की सलामी..कप्तान अग्रवाल ने किया सम्मान.आलाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— तोरवा स्थित मुक्तिधाम में कोरोना वारियर्स सीपत थानेदार को पुलिस अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी। इस मौके पर बहादुर थानेदार को पुलिस बल ने विधि विधान से सलामी दी। साथी थानेदार परिवेश तिवारी, कलीम खान, यूएनशांत साहू, कमलेश पटेल ने यादों को ताजा किया। पूरे सलामी कार्यक्रम और अंतिम विदाई के समय पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल काफी गमगीन नजर आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               दोपहर बाद अंतिम संस्कार से पहले बिलासपुर पुलिस बल ने कोरोना वारियर्स मान सिंह राठिया को अंतिम विदाई दी। इस दौरान साथी थानेदार काफी गमगीन नजर आए। पुलिस कप्तान ने मान सिंह राठिया के फोटो पर पुष्प अर्पित कर सैल्यूट भी किया। साथ ही अन्य जवानों ने हमेशा के लिए बिछड़ गए साथी को नम आखों से याद किया।

                            रायपुर एम्स से सीधे श्शशान घाट पहुंचे मान सिंह के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ एम्बुलेन्स से उतारा गया। इस दौरान पुलिस कप्तान समेत सभी आलाधिकारी और प्रशानिक कर्मचारी मौजूद थे। थानेदार मान सिंह को पुलिस बल ने विधि विधान से सलामी दी। साथ ही सभी ने ईश्वर से आत्मा शांति के लिए प्रार्थना भी किया।

close