कोरोना संक्रमणःजिले में 16 मरीजों की पहचान..शहर में 10 संक्रमित..अब तक 1146 पाजीटिव..859 मरीज स्वस्थ्य

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कुल 16 मरीजों में कोरोना पाजीटिव मरीजों को दर्ज किया है। अकेले बिलासपुर में 10 कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। जबकि 5 महिलाएं कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं। इसके अलावा बिल्हा,तखतपुर, कोटा और मस्तूरी में भी कोरोना पाजीटिव के मरीज मिले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में पाए कोरोना पाजीटिव मरीजों की कुल संख्या 16 है। खबर के बाद बिलासपुर जिले की जनता ने राहत की सांस ली है। बताते चलें किए एकल दिन पहले अकेले बिलासपुर शहर में पाए गए कोरोनों मरीजों की संख्या 31 से अधिक थी।

                   रिपोर्ट के अनुसार बिलासहुर शहर में गुरूवार को सर्वाधिक 10 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। जिले में पाए गए कुल 5 कोरोना संक्रमित महिलाए बिलासपुर निगम क्षेत्र से ही हैं।

          कोटा विकासखण्ड में दर्ज कोरोना मरीजों की संख्या दो है। जबकि बिल्हा और मस्तूरी विकासखण्ड में एक एक की संख्या में कोविड के मरीज मिले है। वहीं बाढ़ की मार से परेशान तखतपुर विकासखण्ड में दर्ज कोविड मरीजों की संख्या दो है।

अब तक 1146 पाए गए पाजीटिव

               स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में कुल 1146 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इसमें 859 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 274 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।

               गुरूवार को जिले के अलग अलग ब्लाक में 384 संदिग्ध कोरोना मरीजो का सैम्पल लिया गया है। सर्वाधिक सैम्पल मस्तूरी ब्लाक से 113 की संख्या में लिया गया है। इसके बाद तखतपुर में 104 सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। बिल्हा में 99, बिलासपुर में 47 और कोटा विकासखण्ड से कुल 21 सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

TAGGED:
close