कोरोना संक्रमणः शहर में 33 मरीजों की पहचान..सात महिलाएं भी शामिल.. SBI,रामावैली,गोंडपारा में संक्रमित दर्ज..कोर्ट और हॉटल में मिला पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— रविवार को जिले में पाए गए कुल 35 में से 32 कोरोना संक्रमित निगम क्षेत्र में पाए गए हैं। अच्छी खासी संख्या में कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद लोगों में दहशत है। अरपापार सरकन्डा क्षेत्र में करीब 10 कोरोना पाजीटिव की पहचान की गयी है। जिले में पाए गए कुल मरीजों में महिला मरीजों की संख्या 7 है। बहरहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

                  रविवार को बिलासपुर जिले में कुल 35 कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या दर्ज हुई है। पाए गए कुल पाजीटिव में महिलाओं की संख्या 7 से अधिक है। बिल्हा और तखतपुर ब्लाक में भी एक एक मरीजों की संख्या दर्ज की गयी है। जबकि अकेले निगम क्षेत्र में कुल 33 मरीज पाए गए हैं।

कहां कहा पाए गए कोरोनों के मरीज

                  बिलासपुर शहर में अकेले व्यापार विहार स्थित एसबीआई बैंक में चार मरीज पाए गए है। जबकि अपोलो और जिला कोर्ट में एक-एक मरीजों की पहचान हुई है। मध्यनगरी चौक में दो मरीज पाजीटिव मिले हैं। 

              इसके अलावा ओमनगर जरहभाठा, डीपूपारा तारबाहर, लिंक रोड सीएमडी चौक, वायरलेस कालोनी, श्याम नगर, रामावैली प्लाट नम्बर 272,घुरू अमेरी, शिव मंदिर के पीछे आज्ञा नगर,  तिवारी चाल राजेन्द्र नगर, प्रियदर्शनी नगर, गुरू घासीदास  मंदिर पास, सुभाष नगर गोंडपारा, जूना बिलासपुर में एक एक मरीज कोरोना पाजीटिव मिले हैं।

                  स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मध्यनगरी चौक और मन्नु चौक टिकरापरा में कोविड के दो-दो मरीज मिले हैं। 

अरपापार पाए गए कुल मरीज

                गनियारी वार्ड क्रमांक 15 और दुर्गा मंदिर सिरगिट्टी में कोरोना के एक एक मरीजों की पहचान हुई है। इसके अलावा तखतपुर और बिल्हा ब्लाक में भी एक एक मरीज मिले है। जबकि सरकन्डा पार क्षेत्र में पाए गए मरीजों की कुल सात है। इसमें प्रमुख रूप से अपोलो अस्पातल और प्रथम हास्पिटल में एक एक मरीज मिले है। राजकिशोर नगर में दो मरीजों की पहचान हुई है। रामनगर लिंगियाडीह, न्यू मानसी हाटल, बन्धवापारा और सरकन्डा में भी एक-एक मरीज मिले हैं। जिले में पाए गए कुल 35 में से 7 महिला मरीजों की पहचान हुई है। पायी गयी महिला मरीजों में एक तखतपुर ब्लाक से है।

close