कोरोना संक्रमणः बार टूट रहा रिकार्ड.. जिले में कुल 172 पाजीटिव की पहचान ..न्यायधानी में पाए गए 129 मरीज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- मंगलवार को कोरोना ने एक बार फिर अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग से जारी संख्या के अनुसार जिले में कुल 172 कोविड 19 मरीजों की पहचान हुई है। एक बार फिर निगम क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ मरीज पाए गए हैं। 
 
                  मंगलवार को जिले में कुल 172 कोरोना पाजीटिव मिलने की जानकारी है। अकेल निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 129 कोविड मरीज पाए गए है। दोनों ही रिकार्ड पुराने रि
 कार्ड से बहुत आगे हैं।
                  नगर में कोरिया के दो और जांजगीर का एक मरीज पाया गया है।   कोटा ब्लाक में कुल तीन मरीज मिले हैं। बिल्हा ब्लाक में 7 संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि तखतपुर ब्लाक में 10 मरीजों की पहचान हुई है। मस्तूरी में 20 कोविड 19 का पता चला है।
 
सिम्स में कोरोना संक्रमित की मौत
 
               सिम्स में कोरोना पाजीटिव एक मरीज की मौत होने की जानकारी है। मृतक को 30 अगस्त को भर्ती कराया गया था। मरीज तुलसी आास राजकिशोर नगर का रहने वाला है।  एक सितम्बर को मरीज की मौत हो गयी। मृतक की उम्र 50 साल थी

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close