कोर्ट की गैैलरी में हादसा…प्लास्टर गिरने से महिला घायल…बाल बाल बचे लोग

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
IMG-20170621-WA0016बिलासपुर— दोपहर दो बजे के बाद जिला सत्र न्यायालय कोर्ट में छज्जे का प्लास्टर गिरने से एक महिला को चोट पहुंची है। महिला को आनन फानन में आस पास के लोगों और वकीलो ने सिम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य ठीक है। किसी प्रकार की कोई गंभीर शिकायत नहीं है।
                        बुधवार की दोपहर जिहला सत्र न्यायालय की गैलरी में खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गयी। गैलरी की छत का प्लास्टर गिरने से एक महिला के सिर में चोट पहुंची है। घटना के समय लोग अपनी सुनवाई का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान वहां भीड़ भी थी। महिला भी किसी मामले में सुनवाई के लिए शायद आयी थी। इसी दौरान हादसा हो गया। प्लास्टर गिरते देख लोगों में भगदड़ मच गयी। लोग इधर होने लगे। लेकिन महिला प्लास्टर के जद में आ गयी।
         बताया जा रहा है कि महिला पेन्ड्रा की रहने वाली है। महिला का लल्ली बाई पति बसंत चौधरी उम्र 40 साल है। प्लास्टर गिरने से महिला के सिर में चोट पहुंची है। सिर से खून निकलते देख लोगों ने वकीलों के साथ लल्ली बाई को सिम्स भर्ती कराया। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है।
close