कोर्ट परिसर में पति ने किया चाकू से हमला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170408-WA0012  IMG-20170408-WA0010बिलासपुर— जिला सत्र न्यायालय स्थित कुटुम्ब न्यायालय के सामने पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला के हाथ में लगा है। सिविल लाइन पुलिस ने चाकूबाज पति को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। पति के अनुसार वह अपनी पत्नी के झूठ और ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुका था। जब मुझे लगा कि सच या झूठ बताने से मुझे जेल ही मिलना है तो मैने परेशान होकर पत्नी पर चाकू से हमला किया है। फिलहाल मुलायजा के बाद घायल महिला को छोड़ दिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                    जिला सत्र न्यायालय स्थित कुटुम्ब न्यायालय से पेशी के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को हाथ में चोट आयी है। आरोपी चाकूबाज पुलिस हिरासत में है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

                      जानकारी के अनुसार चकरभाटा थाना क्षेत्र के सुनील जांग़ड़े खरकेना का निवासी है। उसकी शादी जनवरी 2016 में बिल्हा थाना क्षेत्र के क्रमांक 9 निवासी किरण जांगड़े से हुई। शादी के कुछ दिनों बाद दोनो के संबध असामान्य हो गये। दोनों के बीच रोज मारपीट और कहा सुनी की शिकायत सामान्य हो गयी। किरण जांगड़े ने पति सुनील के खिलाफ थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया। पुलिस बीच बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके कुछ दिन बाद किरण ने महिला थाने में शिकायकत दर्ज कराई कि सुनिल मारपीट करता है..इसलिए साथ नहीं रहना चाहती है। IMG-20170408-WA0013

                    शिकायत के बाद पति औनर पत्नी के बीच महिला थाना ने एक साथ रहने का परामर्श दिया। दोनों अपने घर चले गए। किरण ने बताया कि कुछ दिन बाद पति सुनील मां बाप के बहकावे में आकर कुल्हाड़ी से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर अपने मायके चली गयी।

                                   पति सुनील ने बताया कि वह अपनी पत्नी से प्यार करता है। दरअसल किरण ऐसा क्यों कर रही है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मेरे मांं बांप उससे प्यार करते हैं। बावजूद इसके वह जहां तहां माता पिता और मेरे खिलाफ लगातार शिकायत कर रही है। मेरी बात कोई मानने को तैयार नहीं है। वह झूठ पर झूठ बोल रही है। इसलिए थक कर पेशी के बाद उस पर चाकू से हमला किया है।

                चाकूबाजी के दौरान महिला के हाथ के पंजे पर चोट लगी है। महिला की स्थिति सामान्य है। मुलायजा के बाद उसे छोड़ दिया गया है। पुलिस ने हमले के बाद टेढें हो चुके चाकू को बरामद कर लिया है।

close