कोविड टेस्ट सेन्टर के खिलाफ आक्रोश ..व्यापारियों ने की हटाने की मांग.. भाजपा पार्षद ने भी किया सहयोग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—मंगला चौक व्यापारी संघ ने कलेक्टर कार्यालय पहुचकर क्षेत्र में कोविड टेस्ट सेन्टर खोले जाने का विरोध किया है। व्यापारियों ने बताया कि इलाका घनी आवादी वाला है। यहां दुकान से लेकर बच्चों का स्कूल है। डॉक्टर अमित सोनी की क्लिनिक में कोरोना टेस्ट कराने संक्रमितों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते जनसामान्य में संक्रमति होने का भय है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   अच्छी खासी संख्या में मंगला चौक के व्यापारी जिला प्रशासन के कार्यालय पहुंचे। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से व्यापारियों ने मंगला क्षेत्र में कोविड टेस्ट सेन्टर हटाए जाने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि डॉ.अमित सोनी के माध्यम से कोरोना संक्रमितों का टेस्ट किया जा रहा है। यह जानते हुए भी क्षेत्र काफी आबादी वाला है।

             व्यापारियों ने जानकारी दी कि यहां सैकड़ों की संख्या में हमेशा भीड़ रहती है। पास में ही स्कूल है। चाय पान ठेला के अलावा छोटे और बडे व्यापारियों की दुकाने भी है। सैकड़ों ग्राहकों का हमेशा आना जाना होता है। कमोबेश सभी में कोरोना को लेकर काफी दहशत है।

        कोविड टेस्ट सेन्टर खुलने और संक्रमितों की भीड़ के कारण आमजन में दहशत का वातावरण तैयार हो गया है। लोगों ने अब तो घर से निकलना भी छोड़ दिया है। जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि यूनिट सेन्टर को दो दिनों के अन्दर कहीं दूसरी जगह खोला जाए। अन्यथा नागरिक आन्दोलन को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

स्थानीय पार्षद और भाजपा नेताओं ने भी किया विरोध

              मंगला चौक व्यापारियों का साथ स्थानीय वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद सुनीता मानिकपुरी और भाजपा नेताओं ने भी दिया है। सुनीता मानिकपुरी ने बताया कि कोविड टेस्ट सेन्टर खुलने से व्यापारियों में भारी नाराजगी है। सुनीता मानिकपुरी ने भी व्यापारियों का समर्थन करते हुए कहा कि यहां बैंक,बाजार ,स्कूल,बच्चों का अस्पताल है। बावजूद इसके घनी आबादी में कोरोना टेस्ट का खोला गया है। निश्चित रूप से यह उचित नहीं है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वर्तमान स्थाना से टेस्ट सेन्टर को हटाया जाना उचित होगा।

TAGGED:
Share This Article
close