कौशल ओलंपियाड में आई.टी.आई. कोनी की छात्रा प्रियंका तिवारी अव्वल, संस्था ने किया सम्मान

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा कौशल ओलंपियाड का आयोजन राज्य के पाँचों संभागों में किया गया था। कौशल प्रशिक्षण ले रहे युवक/युवतियों के बीच 12 व्यवसायों में आयोजित प्रतियोगिता में महिला आई.टी.आई. कोनी की छात्रा कु. प्रियंका तिवारी पिता श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी को व्यवसाय एकाउंट असिस्टेंट यूजिंग टेली की प्रतियोगिता में प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है।  मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह  द्वारा उक्त छात्रा को रूपये 25 हजार का चेक प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर महिला आई.टी.आई. कोनी में छात्रा का सम्मान  हरीश केडिया अध्यक्ष संस्थान प्रबंधन समिति महिला आई.टी.आई. कोनी,  ए.के.सोनी, संयुक्त संचालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएँ बिलासपुर तथा  के.एल. पटेल प्राचार्य की उपस्थिति में किया गया  । जिसमें संस्थान प्रबंधन समिति महिला आई.टी.आई. कोनी के सदस्य सर्वश्री एस.पी. चतुर्वेदी, रामदास अग्रवाल, शरद सक्सेना, एस.ए.सिद्दीकी, महेश तलरेजा उपस्थित रहे। छात्रा के प्रशिक्षक  महेश तलरेजा है जिनका छात्रा की सफलता में विशेष योगदान रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close