कौशिक बोले अब देश के आधे से भी अधिक हिस्से में भाजपा की सरकार

Shri Mi
3 Min Read

Screenshot_2017-04-06-21-05-48रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम अग्रसेन धाम में भाजपा रायपुर जिला द्वारा आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवनदेव साय प्रदेश के मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी रातप्रताप सिंह जिले के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल उत्तर विधानसभा के विधायक श्रीचंद सुंदरानी आदि ने दीप प्रज्जवलन के बाद वन्देमातरम् गीत एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जिले के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया उन्होने पिछले दिनो उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रचण्ड जीत के साथ उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रदेश के उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने जनसंघ से लेकर अब तक की भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का विवरण पेश किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने उद्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं की पूर्ण जानकारी लेकर अपने अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर योजनाओं अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुँचाने  का कार्य सतत् करते रहना चाहिए। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं को 2018 में आने वाले चुनाव के लिये तैयारी प्रारंभ करने का आग्रह किया उन्होने कहा कि अब बुथ स्तर में समितियों का बैठक करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को अपने हाथ में लेकर जनता के बीच जाना चाहिए।

                    कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने समापन भाषण देते हुए कहा कि आज देश के 50 प्रतिशत से भी अधिक भाग में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास वाले मूल मंत्र पर जनता लगातार विश्वास दिखा रही है। जनता के विश्वास को ध्यान में रखते हुए आगामी 2018 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर देना चाहिए।
उन्होने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से 15 दिन पार्टी के लिए मांगते हुए कहा कि अब सभी सक्रिय कार्यकर्ता बुथ की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। बुथो को 3 केटेगिरी बांटकर कार्य प्रारंभ करना है। पहला केटेगिरी जिस बुथ में पार्टी हमेशा जीत हासिल करती है। दूसरा जिस बुथ में पार्टी हार जाती है। तीसरा जिस बुथ में पार्टी बराबर की स्थिति में रहते है।
उसके बाद दूसरे एवं तीसरे केटेगिरी के बुथ को चिन्हित कर उन बुथो में विशेष प्रयास कर जीत की स्थिति में लाने के लिए रणनीति तैयार करना चाहिए।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close