क्या कह रहे महान साहित्यकार बुद्धिनाथ…राष्ट्रीय कवियों ने जमकर बांधा शमा…किस रचनाकर का मंच ने किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—नगर की साहित्यिक संस्था कविता चौपाटी के बैनर तले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देवकीनन्दन दीक्षित सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के स्वनामधन्य और मूर्धन्य कवियों ने कविता पेश कर जहां परम्परायों पर कटाक्ष किया तो वहीं रचना के माध्यम से वर्तमान परिस्थियों के बिम्ब को बेबाकी से सबसे सामने रखा।
                     देवकी नन्दन दीक्षित सभागार में कविता चौपाटी के बैनर तरले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिदायतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलपति चंद्र भूषण बाजपेयी  और अध्यक्षता  कर रहे नगर के वरिष्ठ गीतकार डॉ.अजय पाठक की गरिमामय उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन के बाद आगरा से आमंत्रित सुप्रसिद्ध कवीयित्री भूमिका जैन ने सरस्वती वंदना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मनीष दत्त को उनकी साहित्यिक और सामाजिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया। मंचासीन कवियों का आयोजन समितिे ने पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया। स्वागत भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य आचार्य गिरधर शर्मा ने दिया।
                                              कवि सम्मेलन की शुरूआत श्री कुमार पांडे की कविता से हुई। अखिल भारतीय मंचों के गीतकार रमेश विश्व्हार ने सामाजिक व्यंग्य, अहसास, प्रेम, हौसला और वर्तमान राजनीति पर गीत के माध्य से जमकर कटाक्ष किया। मुंगेली के कवि देवेंद्र परिहार ने छंद रचना का पाठ किया।  आगरा से पधारे गज़लकार अर्जुन सिंह ‘चांद’, छत्तीसगढ़ी हास्य कवि कृष्ण कुमार भारती, अयोध्या निवासी शायर जमुना प्रसाद उपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष, गीत के सशक्त हस्ताक्षर देहरादून के वरिष्ठ गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र ने अपनी कविता पाठ से माहौल को रसमय बना दिया।
                      बुद्धिनाथ मिश्र ने रचना के माध्यम से लोगों को अन्दर तक ना केवल झकझोर कर रख दिया। बल्कि शहर के युवा गीतकार, शायरों की जमकर तारीफ़ भी की। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मंच संचालन राजेन्द्र मौर्य ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन युवा गीत कवि और आयोजन समिति के सचिव नितेश पाटकर ने किया। स्वागत क्रम का संचालन महेश श्रीवास ने किया।
                  इस अवसर पर आचार्य गिरधर शर्मा, विजय तिवारी, डॉ. सुधाकर बिबे, राघवेंद्र धर दीवान, अजय शर्मा, महेश श्रीवास, रामेश्वर गुप्ता, नितेश पाटकर, श्री कुमार पांडे, राघवेंद्र दुबे, यशवंत गोहिल ‘आयत’, रविन्द्र पांडेय, राकेश गुप्ता, सुमित शर्मा, गौरव साहू, बालमुकुंद श्रीवास, योगेश शर्मा, पूर्णिमा तिवारी, रितेश नायडू, धीरेंद्र महाराना, आनंद गुप्ता, मधु मौर्य, सरोज पाटकर, रश्मि गुप्ता, पूजा पांडे, दीप्ति पाटकर, आकांशा समेत कई लोग मौजूद थे।
Share This Article
close