क्या सुशांत सिंह राजपूत का ट्विटर कोई चला रहा है? रणवीर शौरी ने बताई चौंकाने वाली बात

Shri Mi
4 Min Read

मुंबई।सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने पूरे देश को चौंका दिया है। अभिनेता के परिवार और उनके फैंस का मानना है कि वह सुसाइड कर ही नहीं सकते। मुंबई पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है। कुछ फैंस ने आरोप लगाया है कि सुशांत के सोशल मीडिया हैंडल से अजीबोगरीब हरकत देखी गई है। जिसके बाद कई लोगों ने पूछा कि क्या कोई सुशांत का सोशल मीडिया चला रहा है? बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने भी इस हरकत पर हैरानी जताई है। उन्होंने ट्विटर पर एक फैन का पोस्ट रीट्वीट किया है जिसमें एक फैन ने सुशांत की ट्विटर एक्टिविटी का स्क्रीनशॉट शेयर किया था।ये पोस्ट रीट्वीट करते हुए रणवीर ने लिखा-“अगर ये सच है तो ये बहुत ज्यादा डरावना है। उम्मीद है कि मुंबई पुलिस इस मामले को देख रही है।”सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

रणवीर से पहले भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये कहा-“किसी को नहीं पता कि क्या जोड़ा जा रहा है और क्या हटाया जा रहा है। कोई कैसे उनका अकाउंट चला सकता है? क्या ये पुलिस चला रही है या कोई और? ऐसा कैसे हो सकता है कि उनका इन्स्टाग्राम अकाउंट अब चल रहा है?”

उन्होंने आगे कहा-“जब मैंने पहली बार यह सुना, तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। फिर मैंने कुछ स्क्रीनशॉट देखे। मैंने खुद भी कुछ स्क्रीनशॉट लिए हैं। यह कैसे हो सकता है? कब शुरू होगी सीबीआई जांच? क्या यह सारे सबूत नष्ट हो जाने के बाद ही शुरू होगी?” उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया-“अगर यह सच है तो मानना पड़ेगा कि यह काफी बेचैन करने वाला है क्योंकि इसका मतलब है कि सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है। कब तक हम इस मामले में पारदर्शिता का इंतज़ार करेंगे? सीबीआई हस्तक्षेप कब करेगी? #cbiforsushant”

मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान, मुंबई पुलिस ने ट्विटर से सुशांत की पिछले छह महीने की एक्टिविटीज की डिटेल्स मांगी है। वे ये जानना चाहती है कि अभिनेता के अकाउंट से ट्वीट डिलीट कैसे हो गए। जब अभिनेता के पिता केके सिंह से पूछा गया कि क्या उनके बेटे ने इंडस्ट्री के दबाव में आकर अपनी जान गंवा दी तो उन्होंने कहा-“फ़िल्मी दुनिया में हो सकता है। कुछ भी हो सकता है। होता ही है, अगर किसी को दिखता है बहुत आगे बढ़ता है तो कुछ कर दो। होता ही होगा।”

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close