एक स्कूल ऐसा …….जहां बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं बच्चियां …

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20170717132113(1)बिलासपुर—खरगहना स्कूल के बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी की। हाईस्कूल स्कूल को उन्नयन किए जाने की मांग की। बच्चों ने बताया दसवी के बाद हायर सेकंडरी की पढ़ाई के लिए 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। हायर सेंकेडरी स्कूल दूर होने से लड़कों से ज्यादा लड़कियों को परेशानी होती है। यही कारण है कि होनहार लड़के और लड़कियां बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  हाईस्कूल को हायर सकेन्डरी में उन्नयन किये जाने की मांग खरगहना के बच्चों ने की है। बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने बेटी बचाओं का नारा लगाया। छात्राओं के अनुसार बच्चियां पढ़ना तो चाहती हैं। हाईस्कूल के बाद हायरसेकेन्डरी स्कूल दूर होने के चलते पढ़ाई में में छोड़ देती हैं।

                      हाथों में तख्तियां लिए बेटी बचाओ और स्कूल बढाओं की मांग करते हुए कलेक्टर से मिलने विद्यार्थियों ने बताया कि खरगहना में  10 वीं तक स्कूल है। हायर सेकेन्डरी स्कूल नहीं होने से बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं। बच्चों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे खरगहना सरपंच नरेन्द्र साहू और जिला पंचायत सदस्य  भारती माली ने भी बच्चों के मांगो का समर्थन किया।

                              दोनों नेताओं ने बताया कि दसवीं के बाद बच्चों को हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई के लिए घुटकू, नेवरा, कोटा या फिर पीपरतराई जाना पड़ता है। सभ स्कूल खरगहना से करीब दस किलोमीटर दूर हैं। गांव में हायर सेकेण्डरी स्कूल नहीं होने से बच्चियों के माता पिता दूसरे गांव पढ़ाई के लिए भेजने से डरते हैं। बच्चों के साथ भी यही हालत है। जिसके कारण अस्सी प्रतिशत बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं।

                         भारती माली ने बताया कि खरगहना हाईस्कूल को हायर सकेन्डरी मेें उन्नयन की मांग कई बार जिला प्रशासन से कर चुके है। बावजूद इसके मांगो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल उन्नयन किए लिए ग्राम पंचायत ने अनुमोदन कर दिया है। इसके बाद भी हायर सेकेण्डरी स्कूल का नहीं खुलना समझ से परे है।

                    स्कूली बच्चों ने बताया कि गोकुलपुर, भाड़म, खुरदुर में भी हाईस्कूल है…लेकिन इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है। जबकि खरगहना में बच्चों की संख्या क्षमता से अधिक हैं। बावजूद इसके यहां हायर सेकेन्डरी स्कूल नहीं है। खरगहना हाईस्कूल में कलमीटार, पर्थरा, लारीपारा समेत  आस पास के गांवों से बच्चे पढ़ने आते है।

Share This Article
close