क्रमोन्नति/समयमान अभियान के तहत शिक्षक एल बी संवर्ग के शिक्षको ने भरे क्रमोन्नति/समयमान प्रपत्र

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]

Join Our WhatsApp Group Join Now

गुंडरदेही(बालोद)।प्रांतीय निर्देशानुसार छ ग प न नि शि संघ ब्लॉक गुंडरदेही द्वारा क्रमोन्नति/समयमान अभियान को सफल बनाने के लिए दिनांक 3 अप्रैल को गुंडरदेही में बैठक रखी गई जिसमे शिक्षको ने फॉर्म भरकर संघ को सौपा और क्रमोन्नति/समयमान के लिये अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए छ ग पं न नि शिक्षक संघ पर अपनी विश्वास व्यक्त की।

समयमान/क्रमोन्नति फॉर्म गुंडरदेही ब्लॉक के 18 संकुल में भेजी जायेगी। जिसे सभी पात्र साथी प्रपत्र भरकर संघ के चिन्हित व्यक्ति को सौपेंगे।समयमान /क्रमोन्नति फॉर्म वो साथी भी भरेंगे जिनका 10 साल बाद प्रमोशन हुआ है या पदोन्नति उपरान्त 10 वर्ष होने जा रहा है।

क्रमोन्नति/समयमान आवेदन फॉर्म भरना इसलिए जरुरी है क्योंकि इससे वेतन विसंगति दूर होगी और शासन पर दबाव बनेगा। समयमान/क्रमोन्नति आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नही है।

समयमान/क्रमोन्नति फॉर्म भरना इसलिए अनिवार्य है क्योंकि cg शासन ने 10अगस्त2009 के कंडिका 3 में स्पष्ट आदेश है कि संविलियन सामान या भिन्न वेतनमान पर होने पर पुर्व पद की सेवा अवधी को जोड़ा जाएगा।

बैठक मे राजेन्द्र देशमुख अध्यक्ष, संदीप जोशी सचिव, ढाल सिंह राज, किशोर साहू, कुंदन बघेल उपाध्यक्ष,पुर्नेंद्र धनकर कोषाध्यक्ष,भुवन कामड़े, नंदकिशोर यादव, संजय ठाकुर, भूपेंद्र माहिलवार, चंद्रशेखर तिवारी, लेखेन्द्र पटेल, विष्णु यादव ,भुवन सिन्हा, रूपेंद्र वर्मा, टोमन कोसरे ,मोहन सिन्हा, ताम्रध्वज राणा, राजेश वर्मा, मधुमाला कौशल, सुषमा पटेल, रंजना सिंह, संध्या सनाढ्य, रेनू जांगड़े, कौशिल्या देवांगन, सत्यभामा महिलवार ,सत्या दुबे, नीलम सिह ,रश्मि शुकल, रेखा जनबन्धु, नारायणी जगत, अमिता नायक, सीमा शर्मा, पूर्णिमा तिवारी, राम कुमारी देशमुख ,तारकेश्वरी साहू, विमला सोनवानी, कुलेश्वरी नंदिता झा, प्रेमलता वर्मा, श्रीभूपत साहू, उदय सिंह कँवर, सहदेव अरुण ठाकुर, राजेश चंद्राकर सहित पदाधिकारी शामिल थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close