क्रांतिवीर आजाद को विप्र समाज ने किया..पौधरोपण अभियान में शामिल हुए विधायक और सांसद..पौध सरंक्षण का सभी ने उठाया बीड़ा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर…शहर का हर जागरूक वर्ग और समाज किसी ना किसी बहाने कार्यक्रम का आयोजन कर पौध रोपरण कर रहा है। इसी क्रम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की स्मृति में पौधरोपण किया। साथ ही रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी बीड़ा उठाया है।
 
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच के सदस्यों ने चन्द्रशेखर आजाद की स्मृति में पौधपोरण कार्यक्रम का आयोजन किया। विकास मंच के प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी साथी ने बताया कि लोखँडी स्थित कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ के समाजिक भवन आशीर्वाद भवन मे पौधरोपण किया गया। क्रातिवीर पँ. चन्द्रशेखर आजाद की स्मृति मे वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में गणमान्य लोगों हिस्सेदारी की।
 
              पौधरोपण अभियान में नगर विधायक शैलेष पान्डेय, साँसद अरुण साव ,आर्किटेक्ट श्याम शुक्ल, इँजीनियर आलोक त्रिवेदी सँगठन के प्रदेश अध्यक्ष बी.के.पान्डेय के अलावा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया।
 
            इस अवसर पर बडी सँख्या मे विप्रजनो ने श्रमदान भी किया। प्रमुख रुप से  सिद्धनाथ मिश्र,गोपाल तिवारी,अरुण पान्डेय, बसँत बाजपेयी, सँजय तिवारी,अविनाश पांडेय,आदित्य त्रिपाठी,जीतेंद्र पांडेय,सुरेन्द्र तिवारी, मानस बाजपेई,आदित्य दीक्षित सँदीप बाजपेयी, अमित तिवारी,अभिषेक मिश्र,शास्वत तिवारी, सँकल्प तिवारी,महर्षि बाजपेई,अभिषेक तिवारी,अंशुमान अवस्थी, शुशांत द्विवेदी ,प्राजल तिवारी, सुनील बाजपेयी,, सिद्धांत दुबे  ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की।
close