क्वारंटाइन सेंटरों में हो रही मजदूरों की मौत पर “रोका छेंका” करे सरकार…अमर अग्रवाल ने ट्वीट कर साधा निशाना

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।क्वारेंटाईन सेंटरों में हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत पर अमर अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।पूर्व निकाय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्वारेटाईन सेंटर में प्रवासी मजदुरों की हो रही लगातार मौत का रोका छेका करें सरकार।अमर अग्रवाल ने ट्वीट में कहा कि, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के लिए आबंटित की गई राशि प्रदेश सरकार जारी नहीं कर रही है। क्वारेंटाइन केन्द्रो में बदहाली का आलम है, जहां श्रमिक परिवार के सदस्यों की आये दिन मौते हो रही है। राज्य में लगभग 27-28 लोग क्वारेंटाइन केन्द्रों में जान गवा चुके है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर संभाग में तीन दिनों में तीन मौते क्वारेंटाइन केन्द्रों में हो चुकी है। सुविधाओं के नाम पर कागजी खेल चल रहा है। सरकार को पशुओं का रोका छेका की चिंता से पहले क्वारेंटाइन केन्द्रो में हो रही लोगों की मौत का रोका छेका करना चाहिए।‘‘

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close