तखतपुर —(टेकचंद कारड़ा)—- क्वारंटीन में मजदूरों की तबीयत बिगड़ने के बाद देर रात्रि सिम्स में भर्ती किया गया है। सिम्स में भर्ती किए गए सभी मजदूरों को मोहन वाटिका में क्वारंटीन किया गया था। यहां कुल पांच मरीज क्वारंटीन में हैं।
तखतपुर के मोहन वाटिका में क्वारंटीन किए गए मजदूरों को ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद देर रात्रि बिलासपुर के सिम्स में भर्ती किया गया है। बताते चलें कि तखतपुर के मोहन वाटिका और सास्ककृतिक भवन में मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। मोहन वाटिका में पांच मजदूर क्वारंटीन है। इन्ही में एक मजदूर की पहले तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद एक बच्चे की भी हालत खराब दिखी।
जानकारी के अनुसार मोहन वाटिका मे क्वारंटीन किए गए मजदूरों में से एक पुरुष और उसके बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी। उल्टी दस्त की शिकायत मिलते ही मौके पर तैनात कर्मचारियों ने तहसीलदार को जानकारी दी। तहसीलदार ने तत्काल थाना प्रभारी को बताया।
जानकारी के बाद थाना अमला मौके पर पहुंच गया। 108 के सहयोग से सभी को बिलासपुर के सिम्स में रिफर किया गया। देर रात्रि मोहन वाटिका में एंबुलेंस आने की खबर के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आशंका जाहिर की जा रही है कि तखतपुर में कोरोना ने दस्तक दे दिया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now