क्वारंटीन सेन्टर को लेकर नाराजगी.. पाए गए 2 कोरोना मरीज..तखतपुर जनता की मांग, बाहर बनाए जाए केन्द्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—(टेकचंद कारड़ा)— तखतपुर में कोरोना का कहर रूक नही रहा है। रोज कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिसके चलते आम जन जीवन काफी चिंतित है। एक बार फिर बीती रात  तखतपुर में कोरोना के दो श्रमिक मरीज मिले है। दोनों का टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट पाजीटिव आया है।
 
        तखतपुर में कोरोना का प्रकोप रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर  2 मजदूर कोरोना पॉजिटिव  पाए गए है। दोनों मजदूरों को नगर के मोहन वाटिका स्थित क्वांरंटीन सेन्टर में रखा गया था। जैसे ही जानकारी मिली कि मोहन वाटिका क्वारेन्टीन सेंटर के दो मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं..नगर में हलचल और चिन्ता एक साथ फैल गयी है। 
 
      कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से तखतपुर के लोग काफी चिंतित है। साथही आक्रोश में भी हैं। बताते चलें कि तखतपुर नगर के बीचो बीच कोरोना संदेहियों के लिए दो क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। एक क्वारंटीन सेन्टर का नाम सांस्कृतिक भवन और दूसरा मोहन वाटिका है।
 
          लगातार मरीज मिलने के बाद तखतपुर वासी मांग करने लगे है कि दोनों क्वारंटीन सेन्टर को नगर के बाहर स्थापित किया जाए। ,स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि  सेन्टर नहीं हटाया जाता है तो इसका असर नगर की जनता पर जरूर पडेगा।
TAGGED:
close