कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते कलेक्टर ने 14 जनवरी तक बदला स्कूलो का समय,अब इस समय से लगेंगी कक्षाए

Shri Mi
1 Min Read

मुंगेली।कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर चलने के कारण विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु विद्यालयीन समय में परिवर्तन की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए 31 दिसम्बर 2019 से परिवर्तन किया है। परिवर्तित समय अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालय का समय प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक एवं कनिष्ठ विद्यालय का समय 12.30 बजे से 4.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। एक पाली में संचालित शालायें यथावत प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होगी। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा। यह आदेश 31 दिसम्बर 2019 से 14 जनवरी 2020 तक प्रभावशील रहेगा। उसके पश्चात यह स्वमेव निरस्त माना जायेगा। उक्त परिवर्तित समय अनुसार विद्यालयों का संचालन करने के निर्देश दिये है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close