खाद्य मंत्री का बिलासपुर दौरा…पत्रकार और कांग्रेसियों से करेंगे बातचीत…कार्यक्रम में शामिल होने रवाना होंगे जांजगीर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, संस्कृति,मंत्री अमरजीत भगत 20 सितम्बर शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर में रहेंगे। अमरजीत भगत रायपुर से प्रस्थान कर सीधे बिलासपुर दोपहर 12 बजे पहुचेंगे। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज भी करेंगे।
                                         मंत्री आगमन की जनकारी देते हुए कांग्रेस महामंत्री अनिल चौहान ने बताया कि मंत्री अमरजीत भगत कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से भी रूबरू होंगे। मुलाकात और सवाल जवाव के बाद अमरजीत भगत जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने रवाना होंगे।
close