आयुष्मान योजना का पालन मुमकिन नहीं..डॉक्टरों ने कहा…दो दिवसीय सम्मेलन में होगी विस्तार से चर्चा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरो ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में बड़ी खामियां हैं। इन खामियों के साथ मरीजों का इलाज करना संभव नहीं है। इसमें सुधार की बहुत ही गुंजाइश है। जब तक इन खामियों को दूर किया जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि शासन ने मुफ्त इलाज का तो एलान कर दिया है। लेकिन जनता हमारी परेशानियों को मानने के लिए तैयार नहीं होती। विवाद की स्थिति बनती है। डॉक्टरों ने कहा तमाम विसंगतियों के बाद भी आरएएलबीवाय और एमएसबीवाय योजना में इलाज मैनेज संभव था। लेकिन आयुष्मान भारत योजना को यथास्थित लागू करने के साथ उसका पालन करना  किसी भी सूरत में संभव नहीं है। इस दौरान आईएमए के पदाधिकारी डॉ.हेमन्त चटर्जी,डॉ,आशुतोष तिवारी,डॉ,आशीष मुंदड़ा समेत अन्य डॉक्टरों ने दो दिवसीय आईएमए के राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी भी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   प्रेसवार्ता में आईएमए के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि 27 और 28 अक्टूबर को आनन्दा इम्पीरियल में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। डॉ.हेमन्त चटर्जी समेत डॉ.आशुतोष तिवारी,डॉ. आशीष मुंंदडा ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी और चिकित्सा विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. हेमन्त चटर्जी,डॉ.देवेन्द्र सिंह को बनाया गया है। डॉ.नितीन जुनेजा और डॉ.अतुल देशकर को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

               डॉ. हेमन्त ने बताया कि कार्यशाला में  विशेषज्ञ चिकित्सक सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों की चर्चा के साथ निदान की जानकारी देंगे। अलग अलग विषय पर नामचीन चिकित्सक अपनी बातों को रखेंगे। आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अरूण रहाज गंभीर बीमारियों पर चर्चा करेंगे। डॉ.दीपक जुमानी यौन क्रिया की उम्र और डॉ.राजीव राठी दिल की बीमारियों की जानकारी देंगे। सीने में गांठ और उसकी पहचान के बारे में डॉ.अनिल वर्मा विस्तार से बताएंगे।

              हेमन्त चटर्जी ने बताया कि अस्थमा मरीजों की जानकारी डॉ.आर.एल.भांजा,ब्लड कैंसर पर डॉ.एस.परिदा, इनफर्टिलिटी पर डॉ.प्रतिभा माखीजा,हार्ट अटैक की जानकारी डॉ.सामल देंगे। इसके अलावा डॉ.प्रियंका सिंह,डॉ.स्मित श्रीवास्तव,डॉ.रायजादा,डॉ.प्रतीष बनर्जी अपने क्षेत्र से जुड़ी बीमारियों,उपचार के अलावा नई तकनीकि के बारे में बताएंगे।

              डॉ.चटर्जी ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रवि वानखेड़कर और राष्ट्रीय सचिव डॉ.रवि टण्डन 27 अक्टूब को दोपहर एक बजे करेंगे।28 अक्टूबर को एनएबीएच और आयुष्मान भारत योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्यवयन होने या नहीं होने के बारे में डॉ.आर.व्ही अशोकन जानकारी देंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम कई काल खण्डो में होगा।

close