खेल अधिकारी पर भारी समयसीमा की बैठक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

e5fd541e-ef99-4bc5-87af-2546e950115dबिलासपुर — समय सीमा बैठक आज खेल अधिकारी के लिए ठीक नहीं रहा। कलेक्टर अन्बलगन पी ने खेल अधिकारी एक्का को काम में लापरवाही के जमकर फटकारा है। इडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा  करने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    मालूम हो कि तात्कालीन संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम निर्माण को जल्द से जल्द शुरू कर पूरा करने को कहा था। बजट भी आवटित कर दिया। बावजूद इसके खेल अधिकारी ए.एक्का ने कार्य को गंभीरता के साथ नहीं लिया।

                                          कलेक्टर अन्बंलगन पी ने आज समय सीमा बैठक में बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम केनिर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी मांगी। खेल अधिकारी एक्का ने उच्च अधिकारियों को कापी सौंप देने की बात कही। जवाब से नाराज कलेक्टर ने कहा कि कापी देने से जिम्मेदारी कम नहीं हो जाती है। कभी जानने का प्रयास किया कि आखिर कार्य में लेट लतीफी क्यों हो रही है।

                कलेक्टर ने आदेश दिया कि वर्तमान सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग ने जो आदेश जारी किया है उसे सितंबर तक पूरा किया जाए। किसी  प्रकार की समस्या आती है तो उसे बताएं। अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

close